अपडेटेड 3 September 2025 at 08:58 IST
China: विक्ट्री डे परेड में आसमान में गरजे चीनी मिसाइल; पुतिन, किम-जोंग की मौजूदगी में हथियारों का प्रदर्शन; ट्रंप को दिखाई ताकत!
चीन ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया है। पुतिन, किम-जोंग की मौजूदगी में चीनी सैनिकों ने अपने आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

चीन आज, 3 सितंबर को अपना विक्ट्री डे परेड मना रहा है। बीजिंग में चीन ने द्वितीय विश्व युद्ध की 80वीं वर्षगांठ पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य परेड आयोजित किया है। इस परेड में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन, ईरानी राष्ट्रपति समेत 26 विदेशी नेता शामिल हुए। चीन ने अपनी विशाल विशाल परेड में सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन करते हुए पहली बार अपने आधुनिक हथियारों की एक झलक दुनिया को दिखाया। चीन इस परेड के जरिए इशारों-इशारों मे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है।
चीन ने अब तक के सबसे बड़े सैन्य परेड का आयोजन किया है। इस सैन्य परेड के जरिए चीन पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश में जुटा है। यही वजह है की चीन दावा कर रहा है कि इस बार की विक्ट्री डे परेड चीन के इतिहास की सबसे बड़ी परेड होगी। विक्ट्री डे परेड में 10 हजार चीनी सैनिक एक से एक आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया।
चीन के विक्ट्री डे परेड शामिल हुए ये नेता
चीन ने इस परेड आयोजन द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ जीत की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए किया है। परेड में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, मलेशिया, म्यांमार, मंगोलिया, इंडोनेशिया, जिम्बाब्वे और मध्य एशियाई देशों के नेताओं सहित 26 विदेशी नेता चीन पहुंचे हैं। चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और उनकी पत्नी ने चीन की धरती पर विदेशी नेताओं का शानदार स्वागत किया।
आसमान में गरजे चीनी मिसाइल
इस परेड का आयोजन सुबह 9 बजे (भारतीय समय 6:45 AM) शुरू हुआ। परेड में चीन ने पहली बार अपनी आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया और दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। परेड में 10,000 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया है। सैकड़ों आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें ड्रोन, फाइटर जेट, अंडरवॉटर हथियार और लेजर सिस्टम शामिल थे। जब चीन के आसमान में जब DF-61 और JL-3 मिसाइल गरजे तो दुनिया ने इसकी ताकत देखी।
Advertisement
ट्रंप को कड़ा संदेश देने की कोशिश
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने परेड के दौरान सैनिकों का अभिवादन किया और उन्हें देश की सुरक्षा व गौरव का प्रतीक बताया। इस अवसर पर शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग पहली बार एक साथ नजर आए, जो एक महत्वपूर्ण राजनयिक क्षण था। यह परेड चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति और वैश्विक प्रभाव का प्रतीक था। चीन ने अपने आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन कर न केवल अपनी सैन्य ताकत को दिखाया है, बल्कि अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए एक राजनीतिक संदेश भी है। खासकर राष्ट्रपति ट्रंप को चीन के तरफ से ये ईशारों-ईशारों में संकेत था कि अमेरिका की बादशाहत को अब एशियन मुल्क चीन चुनौती दे रहा है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 3 September 2025 at 08:38 IST