अपडेटेड 11 January 2024 at 15:51 IST

चीन ने मालदीव को दोस्त बताकर उठाया मौके का फायदा, पर्यटन सहित 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

Maldives China Relation: चीन ने मालदीव-भारत के बीच बढ़ती दूरियों का फायदा उठाने का प्रयास किया है। कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिनमें पर्यटन भी शामिल है।

Maldives China Relation
मालदीव चीन के बीच 20 अहम समझौते | Image: Maldives China Relation/ani

Maldives China News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद पूरे देश में इसे लेकर गुस्सा जाहिर किया गया। भारतीय नागरिकों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रोष जाहिर किया। भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन पहुंचे। अपने संबंधों को अहम बताया। 

मौका तो चीन ने भी ताड़ लिया और मालदीव के साथ 1-2 नहीं बल्कि 20 अहम समझौते कर डाले। चीन की यात्रा पर गए मुइज्जू ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात की। इसके बाद दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का ऐलान किया।

चीन ने मालदीव को बताया पुराना दोस्त 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में अपने संबोधन के दौरान मोहम्मद मुइज्जू को ‘एक पुराना दोस्त’ कहा, क्योंकि चीन ने व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी पर सहमति देकर हिंद महासागर द्वीपसमूह में आगे के निवेश के लिए मंच तैयार किया था। चीनी सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शी जिनपिंग ने मुइज्जू से कहा, ‘चीन और मालदीव के पास अतीत के संबंध को आगे बढ़ाने और भविष्य में आगे बढ़ने का ऐतिहासिक अवसर है।’ 

शी जिनपिंग ने इस बात पर बल दिया कि चीन राष्ट्रीय परिस्थितियों के मुताबिक विकास राह तलाशने में मालदीव का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि चीन राष्ट्रीय संप्रभुता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने में मालदीव का दृढ़तापूर्वक समर्थन करता है। दोनों राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का भी ऐलान किया।

Advertisement

भारत से फलता फूलता मालदीव!

मुइज्जू  सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था। मंत्रियों के अनर्गल बयान से मालदीव का टूरिज्म सेक्टर खासा प्रभावित हुआ है। बता दें कि मालदीव के पर्यटन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत 2023 में देश के लिए सबसे बड़ा पर्यटक बाजार बना हुआ है। 2023 में सबसे अधिक 2,09,198 भारतीय पर्यटक मालदीव पहुंचे थे, इसके बाद 2,09,146 रूसी पर्यटक और 1,87,118 चीनी पर्यटक पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें-  फारूक अब्दुल्ला को ED का समन, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पेशी के लिए किया तलब

Advertisement

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 11 January 2024 at 09:30 IST