China: शेनझेन में रेलवे निर्माण स्थल पर जमीन धंसने से 13 लोग लापता

China: चीन के शेनझेन शहर में रेलवे निर्माण स्थल पर जमीन धंसने से 13 लोग लापता हो गए हैं।

Missing Child \Boy
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative

Beijing/Shenzhen: चीन (China) के शेनझेन (Shenzhen) शहर में रेलवे निर्माण स्थल पर अचानक जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने से 13 श्रमिक लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि शेनझेन के बाओआन जिले में शेनझेन-जियांगमेन रेलवे के एक हिस्से के निर्माण स्थल पर बुधवार रात करीब 11 बजे के आस-पास जमीन धंसने की घटना हुई। 

घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। 

समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, आस-पास के घरों को खाली करवाया गया है और घटनास्थल के पास अस्थायी तौर पर यातायात रोक दिया गया है। वहीं दुर्घटना की जांच की जा रही है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: 5 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए अपने शहर का फ्यूल रेट
 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड