Bishkek SCO Summit: एक हाथ से जिनपिंग, दूसरे से पुतिन को PM मोदी ने किया हैंडशेक, बगल में भौचक्का होकर देखते रह गए शहबाज शरीफ-VIDEO

SCO के मंच पर पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ हाथ थामे दिखाई दिए। तीनों की इस खास मुलाकात के गवाह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी बने, मगर पीएम मोदी ने उनकी और देखा तक नहीं।

PM Modi in SCO Summit
Bishkek SCO Summit: एक हाथ से जिनपिंग, दूसरे से पुतिन को PM मोदी ने किया हैंडशेक | Image: ANI

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। बैठक से पहले तीनों नेता एक साथ नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों नेताओं से एक साथ हाथ मिलाया और कुछ देर तक बातचीत भी की। इस खास मुलाकात के गवाह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी बने, मगर पीएम मोदी ने उनकी और देखा भी नहीं।

SCO के मंच पर पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ हाथ थामे दिखाई दिए। यह दृश्य समिट का खास आकर्षण बना। पास खड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस नजारे को भौचक्का होकर देखते रह गए। तीनों नेताओं की एक साथ मुलाकात चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुलाकात ने एकजुटता और आपसी सहयोग का संदेश दिया।

एक हाथ से जिनपिंग, दूसरे से पुतिन को PM मोदी ने किया हैंडशेक

समिट के दौरान पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अचानक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। उल्लेखनीय है कि दोनों के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक पहले से तय नहीं थी। इसके बावजूद वे आमने-सामने आए। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी उनके साथ मौजूद रहे। तीनों नेताओं की तस्वीरें और बातचीत का दृश्य समिट की मुख्य चर्चा बना, जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैरानी से देखते रह गए।

खास मुलाकात को भौचक्का होकर देखते रह गए शहबाज शरीफ

समिट में कई देशों के प्रमुख नेता मौजूद रहे और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत, रूस और चीन के शीर्ष नेताओं का यह दृश्य कूटनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, इन तीनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं। बता दें कि इस समिट से पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात हो चुकी है।

Advertisement

पुतिन और मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता

द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बिश्केक एरिना में आयोजित छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए एक ही कार में सवार होकर गए थे। इस दौरान दोनों वैश्विक नेताओं के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: 'आतंकवाद के पूरे तंत्र का खात्मा जरूरी', SCO समिट में बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड