अपडेटेड 8 August 2024 at 10:53 IST
बांग्लादेश में भारत ने वीजा केंद्रों पर लगाया ताला, अगले आदेश तक सेवाएं ठप्प, लोगों से पासपोर्ट वापस
बांग्लादेश में स्थिति को देखते हुए भारतीय वीजा केंद्रों को अगले आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Indian Visa Office in Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से वहां पर स्थिति दयनीय बनी हुई है। सियासी उथल-पुथल के बीच मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार आज बनेगी। इस बीच यहां पर भारत के वीजा केंद्रों ने ताला लगा दिया है। अगले आदेश तक वीजा ऑफिस के बंद रहने का नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में लोगों से अपील की गई है कि लोग अपना-अपना पासपोर्ट वर्किंग डे में आकर ले जाएं। वहीं दूसरी तरफ आज मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनेगी। मुहम्मद यूनुस के साथ ही कई मंत्री भी शपथ लेंगे।
हसीना के बेटे का देश के नाम संदेश
बांग्लादेश में शेख हसीना का पख्तापलट होने के बाद अब अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, जिसकी अगुवाई नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस करने वाले हैं। अंतरिम सरकार बनने से पहले शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जॉय ने अपनी पार्टी अवामी लीग और बांग्लादेश की जनता के नाम अपना संदेश पहुंचा दिया है। इसके साथ शेख हसीना के बेटे ने विरोधियों को चेताते हुए दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अवामी लीग को खत्म करना संभव नहीं है। हम कहीं नहीं गए हैं। बयान के मायने निकाले जा रहे हैं कि शेख हसीना का परिवार फिर बांग्लादेश की राजनीति में वापसी कर सकता है।
पूर्व प्रधानमंत्री और आवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना के बेटे साजिब जॉय ने बुधवार रात अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें साजिब जॉय ने कहा कि उनकी मां शेख हसीना की मौत नहीं हुई है। हम कहीं नहीं गए हैं। जॉय का कहना है, 'बांग्लादेश में अभी अराजक स्थिति है। पूरे देश में तोड़फोड़ और लूटपाट हो रही है। हमारे अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। कई लोग मारे गए हैं।'
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 09:31 IST