अपडेटेड 8 December 2024 at 22:54 IST
'4 दिन में कर सकते हैं कोलकाता पर कब्जा भारत तो दूर...', बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर का VIDEO VIRAL
रिटायर्ड मेजर का दावा है कि वो आने वाले 4 दिनों में कोलकाता पर भी कब्जा कर लेंगे। उनके साथ 30 लाख छात्रों का संगठन है। भारत तो क्या US भी उन्हें नहीं रोक सकता।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Bangladesh Retired Major Video Viral: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से स्थितियां सामान्य नहीं रह गई हैं। वहां पर लगातार दंगा फसाद मारकाट मची हुई है। ऐसे में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इस्कॉन टेंपल पर हमला और हिन्दू मंदिरों में आगजनी के बाद वहां रह रहे हिन्दू समुदाय के अल्पसंख्यकों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि बांग्लादेश सरकार ने इन घटनाओं की जांच की बात कही है। स्थितियां बद से बदतर होती जा रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर दावा कर रहा है कि वो आने वाले 4 दिनों में कोलकाता पर भी कब्जा कर लेंगे।
बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर शरीफ ने भारत के पश्चिम बंगाल की राजधानी और चार महानगरों में से एक कोलकाता को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रिटायर्ड मेजर का दावा है कि वो आने वाले 4 दिनों में कोलकाता पर भी कब्जा कर लेंगे। उनके साथ 30 लाख छात्रों का संगठन है। भारत तो क्या अमेरिका भी उन्हें नहीं रोक सकता है। उनके साथ इतने बड़ा छात्रों का हुजूम है कि जरूरत पड़ने पर हम कुछ भी कर सकते हैं। इसके पहले बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर कट्टरपंथियों के बढ़ते हमलों वहां के अल्पसंख्यक समुदाय की चिंता बढ़ा दी है।
We are able to capture Kolkata within 4 days.
Retired Bangladesh Army Major.. pic.twitter.com/9YIQ5RYnw2— Voice of Bangladeshi Hindus 🇧🇩 (@VHindus71) December 7, 2024
रिटायर्ड मेजर का दावा, हमें कोई भी रोक नहीं सकता
बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर शरीफ इस वीडियो में इस बात का दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें कोई भी ताकत रोक नहीं सकती है। वीडियो में रिटायर्ड मेजर को ये कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं भारत को यह कहना चाहता हूं, हम आने वाले चार दिनों में सब कुछ ठीक कर लेंगे अपनी सारी समस्याओं का हल कर लेंगे। हमारे पास एक मजबूत सेना है। सेना मजबूत है और हमारे लोग हमारे साथ हैं। कोई भी शक्ति हमें रोक नहीं सकती।' बांग्लादेश में हो रही हिंसा के खिलाफ वहां का अल्पसंख्यक हिन्दू समाज अपनी सुरक्षा और अपने अधिकारों के लिए लगातार अपनी आवाज उठा रहा है लेकिन वहां की सरकार इसके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाते हुए नहीं दिखाई दे रही है।
चटगांव में चिन्मय कृष्ण दास और समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज
बांग्लादेश के चटगांव में अदालत परिसर में पुलिस और हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास के समर्थकों के बीच झड़प के मामले में रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। ‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की खबर में बताया गया है कि रविवार को दर्ज मामले में, राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार दास को मुख्य आरोपी जबकि शिनाख्त किये गए 164 व्यक्तियों और 400 से 500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। व्यापारी और हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश के कार्यकर्ता इनामुल हक ने चटगांव मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद अबू बकर सिद्दीकी की अदालत में शिकायत दायर की थी। हक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 नवंबर को न्यायालय में जमीन रजिस्ट्री का काम पूरा कराने के बाद घर लौटते समय दास के समर्थकों ने उन पर हमला किया था। कारोबारी ने दावा किया कि हमले में उसके दाहिने हाथ और सिर में चोट आईं।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 8 December 2024 at 22:53 IST