अपडेटेड 13 February 2026 at 08:07 IST

बांग्लादेश चुनाव में BNP की डबल सेंचुरी, पार किया बहुमत का आंकड़ा, 17 साल बाद लंदन से लौटे तारिक रहमान संभालेंगे देश की कमान!

Bangladesh: चुनाव में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने बंपर जीत हासिल कर ली है। पार्टी ने आसानी से बहुमत का आंकड़ा तय कर लिया। इसके साथ ही पूर्व PM शेख हसीना के बेटे तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना भी तय माना जा रहा है।

Bangladesh Election Results 2026
बांग्लादेश चुनाव में BNP की बड़ी जीत | Image: BNP Facebook

Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश में गुरुवार (12 फरवरी) को हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बंपर जीत मिली है। पार्टी ने चुनाव में डबल सेंचुरी के साथ बहुमत के आंकड़े को आसानी से हासिल कर दिया। चुनाव आयोग के केंद्र-आधारित परिणामों के मुताबिक पार्टी अब तक 208 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जिससे BNC का सरकार बनाने की रास्ता लगभग साफ हो गया। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को फिलहाल 68 सीटों ही जीत पाई है। हालांकि वोटों की गिनती अभी भी जारी है।

बांग्लादेश की संसद में कुल सीटें 350 हैं, जिसमें से 300 सीटों पर प्रत्यक्ष मतदान के तहत लोग चुने जाते हैं। वहीं, 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हालांकि, चुनाव सिर्फ 299 सीटों पर हुए हैं। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 150 सीटों का है। BNP ने इस आंकड़े को आसानी से पार कर दिया है। इसके साथ ही बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

जीत पर BNP का आया पहला रिएक्शन

बांग्लादेश चुनाव के नतीजों पर BNP का पहला रिएक्शन सामने आया है। इसमें जीत का दावा करते हुए पार्टी ने बीएनपी की बड़ी जीत पर देशवासियों को बधाई दी है। साथ ही समर्थकों से इस जीत का जश्न नहीं मनाने की अपील की है।

BNP ने बयान में कहा कि जीत का उत्सव मनाने की जगह आज पूरे देश में समर्थक शुक्रवार की नमाज में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को याद करें। पार्टी ने अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगी संगठनों के सदस्यों से अपील की है कि वे इन प्रार्थना सभाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, जिसका आयोजन ढाका समेत पूरे देश में किया जाएगा। साथ ही BNP ने पूरे देश में मंदिर, गिरजाघर, पगोडा सहित अन्य पूजा स्थलों में विभिन्न धार्मिक समुदायों के लोगों से देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि के लिए समक्ष प्रार्थना करने का अनुरोध किया गया है।

Advertisement

यह चुनाव इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि 2024 की Gen-Z नेतृत्व वाली जनक्रांति और शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद पहली वोटिंग थी। ऐसे में सबकी नजरें इन चुनावों के नतीजों पर टिकी थी।

कौन हैं तारिक रहमान? बनेंगे PM

तारिक रहमान पिछले साल दिसंबर में ही 17 साल बाद लंदन से देश लौटे थे। तारिक का जन्म 20 नवंबर 1965 को ढाका में हुआ था। उनकी मां बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया और पिता पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान हैं। रहमान ने 1990 में राजनीति में कदम रखा था। साल 2001 से 2007 के दौरान वह पार्टी में काफी प्रभावशाली बन गए थे। उन्हें सत्ता के पीछे से रणनीति बनाने वाले नेता के रूप में जाना जाता था। उस दौर में रहमान को ‘डार्क प्रिंस’ के नाम से भी जाना गया।

Advertisement

2007 में भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर उनको जेल भी जाना पड़ा। बाद में तारिक अपना इलाज करवाने के लिए लंदन चले गए और वहीं से पार्टी का संचालन करने लगे। इस बीच उनको भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और ग्रेनेड हमले जैसे मामलों में दोषी ठहराया गया। हालांकि, जब बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकारी गिरी तो कोर्ट ने उनके खिलाफ कई फैसले पलट दिए। ऐसे में 17 साल बाद वह लंदन से देश वापस लौटे थे और चुनाव लड़ने के लिए एक्टिव हो गए थे।

यह भी पढे़ं: बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत के बाद तारिक रहमान को मिलेगी सत्ता की चाबी! भारत-बांग्लादेश के रिश्ते पर क्या होगा असर?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 08:07 IST