अपडेटेड 20 October 2020 at 15:36 IST
इंडोनेशिया में मिली ‘एक आंख वाली’ एल्बिनो बेबी शार्क, वायरल हुई तस्वीरें
इंडोनेशिया में एक एल्बिनो बेबी शार्क मिली है जिसकी केवल एक ही आंख है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

इंडोनेशिया में एक एल्बिनो बेबी शार्क मिली है जिसकी केवल एक ही आंख है। ये बेबी शार्क, बड़ी शार्क के पेट से मिली है जो गलती से मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गई थी। याहू न्यूज़ ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मलूकू प्रांत के तट पर एक मछुआरे ने एडल्ट एल्बिनो शार्क को पकड़ लिया था जिसके पेट से ये अनोखी एक आंख वाली बेबी शार्क बाहर निकली है। एडल्ट एल्बिनो शार्क उस समय प्रेग्नेंट थी जब वह गलती से मछुआरे के जाल में फंस गई और मर गई।
जब मछुआरों ने हिम्मत करके शार्क को साफ करने की कोशिश की तो उसे उसके पेट के अंदर तीन बेबी शार्क मिले। उनमें से एक बेबी में ये दुर्लभ विशेषता थी जिसने सभी को चकित कर दिया। इस एल्बिनो बेबी शार्क के सिर के बीच में केवल एक ही आंख थी। इस अजीब बेबी शार्क का रंग भी अलग था। घटनास्थल पर मौजूद एक मछुआरे ने कहा- ‘वह दूध की तरह थी।’
खबरों के मुताबिक, मछुआरे ने उस एल्बिनो बेबी शार्क को स्थानीय मरीन प्रशासन को सौंप दिया है जिनका कहना है कि शार्क को साइक्लोपिया हो सकता है। ये एक ऐसी बीमारी है जो बच्चे में पैदा होने से पहले ही हो जाती है जिसमें उसकी केवल एक ही आंख बन पाती है।
Advertisement
2011 में भी सामने आई थी ऐसी घटना
वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एक आंख वाली दुर्लभ शार्क देखने को मिली हो। 2011 में भी ऐसी घटना सामने आई थी जिसमें एक आंख वाली दुर्लभ एल्बिनो बेबी शार्क को उसकी मां के पेट से निकाला गया था जो कैलिफ़ोर्निया की खाड़ी में पकड़ी गई थी। इस मदर शार्क को एक मैक्सिकन मछुआरे ने पकड़ा था जिसने दुर्लभ एल्बिनो बेबी शार्क को अधिकारियों को थमा दिया। इस एक आंख वाली बेबी शार्क में भी साइक्लोपिया निकला था।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 October 2020 at 15:33 IST