ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, बताया भारत के साथ क्यों अहम है रिश्ता
PM Modi Austria Visit:भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रिया की विदेश यात्रा सफल रही। वहीं ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

PM Modi Austria Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के सफल दौरे से वापस अपने देश लौट चुके हैं। इस बीच ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है। ऑस्ट्रिया के चांसलर ने बताया कि आखिर भारत के साथ मजबूत रिश्ता बनाए रखना अहम क्यों है।
ऑस्ट्रिया के चांसलर ने 40 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं। एक तटस्थ देश के रूप में, एक यूरोपीय संघ के सदस्य के रूप में और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों की आधिकारिक सीट के रूप में, ऑस्ट्रिया भारत के लिए एक मजबूत भागीदार बना हुआ है। हम अपने दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने के लिए तत्पर हैं!”
वियना में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत
पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर पहुंची थीं। करीब 40 साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी वियना पहुंचे। वियना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय ऑस्ट्रिया दौरे पर हैं। मंगलवार की रात पीएम मोदी यहां पहुंचे और बुधवार को आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वहां से रवाना हो गए।
वियना पहुंचते ही वहां के चांसलर कॉर्ल नेहमर ने पीएम मोदी को गले लगाया। यहां तक कि उनके साथ तस्वीर भी खींची। वहीं भारतीय समुदाय के लोगों ने भी वियना में पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्ल नेहमर ने सेल्फी शेयर कर लिखा, "वियना में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं!"