BREAKING: सुबह-सुबह भूकंप के झटके से कांपा अफगानिस्तान, घरों से भागे डरे-सहमे लोग,130KM गहराई में था केंद्र; जानें तीव्रता
अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 130KM गहराई में था केंद्र।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में भय हो गया और डरे-सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात है कि अब तक भूकंप से जान-माल के नुकसान खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया। इसका केंद्र 36.114 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.820 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 130 किलोमीटर दर्ज की गई।
भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं
NCS ने बताया कि अधिक गहराई होने के कारण इसके प्रभाव से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
ऐसे मापी जाती है भूकंप
वैज्ञानिक दृष्टि से गहराई के आधार पर भूकंपों को तीन हिस्सों में बांटा गया है- उथला, मध्यवर्ती और गहरा। उथले भूकंप जमीन की सतह से लेकर 70 किलोमीटर तक की गहराई में आते हैं। मध्यवर्ती भूकंप की गहराई 70 किलोमीटर से लेकर 300 किलोमीटर के बीच होती है। जबकि गहरे भूकंप की गहराई 300 से 700 तक होती है। आमतौर पर जब कोई भूकंप जमीन में 70 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर आता है, तो उसे डीप-फोकस भूकंप कहा जाता है।