अमेरिकी हमले के बाद मादुरो का 'GAME OVER', क्या ये 'आयरन लेडी' बनेंगी वेनेजुएला की राष्ट्रपति? जानिए कौन हैं कोरिना मचाडो
चर्चा है कि कोरिना मचाडो वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति बन सकती हैं। वेनेजुएला की प्रमुख राजनीतिज्ञ मारिया कोरिना मचाडो को पिछले साल ही शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका ने शनिवार को दक्षिण अमेरिका में वेनेजुएला पर हमला बोल दिया। बताया गया है कि यह हमले राजधानी काराकास में किए गए। इस घटना के कई वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अमेरिकी हमलों के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। अब वेनेजुएला के राष्ट्रपति को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
चर्चा है कि कोरिना मचाडो वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति बन सकती हैं। वेनेजुएला की प्रमुख राजनीतिज्ञ मारिया कोरिना मचाडो को पिछले साल ही शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में वो वेनेजुएला में विपक्ष की नेता हैं और लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराकर नोबेल शांति पुरस्कार 2025 जीता था।
कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो?
मारिया कोरिना मचाडो 2011 से 2014 तक वेनेजुएला की राष्ट्रीय सभा की निर्वाचित सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं। वह वेनेजुएला की वर्तमान सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं। मारिया का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को हुआ था और वे एक औद्योगिक इंजीनियर हैं। वर्तमान में वह विपक्ष की नेता हैं। मारिया का नाम साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी है।
Advertisement
वेनेजुएला में छिपकर रह रहीं थीं मचाडो
57 वर्षीय मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला की राजनीति का वो चेहरा हैं, जिन्होंने पिछले दो दशकों से मादुरो की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया है। उन्हें वेनेजुएला की सबसे निडर नेता माना जाता है। माचाडो लगभग एक साल से छिपकर रह रही थीं। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार पर विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने और डराने के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं। माचाडो को भी खतरा था, इसी वजह से वह देश से बाहर नहीं निकल पा रही थीं। पिछले सप्ताह ही वो वेनेजुएला से निकल पाने में सफल हुईं।
Advertisement
मचाडो के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में नाव से वेनेजुएला से निकलीं और कैरेबियन द्वीप कुराकाओ गईं, जहां से वह अमेरिका होते हुए एक निजी विमान से नार्वे के लिए रवाना हुईं। मचाडो ने कहा था कि उनकी योजना वेनेजुएला लौटने की है और उनका लक्ष्य राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से सरकार का शांतिपूर्ण हस्तांतरण हासिल करना है।