अपडेटेड 5 March 2026 at 08:33 IST

Nepal Election 2026: नेपाल में कड़ी सुरक्षा के बीच आम चुनाव लिए वोटिंग शुरू, GEN-Z आंदोलन के बाद पहला इलेक्शन; 1.90 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार

गुरुवार, 5 मार्च 2026 को नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। यह देश के लिए पहला बड़ा चुनाव है, जो पिछले साल सितंबर में युवाओं के नेतृत्व वाले Gen Z protests के बाद हो रहा है।

Nepal Election 2026
Nepal Election 2026 | Image: ANI/Republic

भारत के पड़ोसी मूल्क नेपाल में आम चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पिछले साल Gen-Z के हिंसक विरोध प्रदर्शन और केपी शर्मा ओली की सरकार गिरने के बाद यह पहला चुनाव है। वोटिंग गुरुवार, 5 मार्च को सुबह 7 बजे शुरू होगी, जो शाम 5 बजे चलेगी। इस बार कई युवा चेहरे भी मैदान में है। नेपाल के करीब 1.90 करोड़ मतदाता नई सरकार का चयन करेंगे।

गुरुवार, 5 मार्च 2026 को नेपाल में ऐतिहासिक आम चुनाव हो रहे हैं। यह देश के लिए पहला बड़ा चुनाव है, जो पिछले साल सितंबर में युवाओं के नेतृत्व वाले जेन-जेड आंदोलन (Gen Z protests) के बाद हो रहा है। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में भ्रष्टाचार, नेपोटिज्म और सरकारी जवाबदेही की मांग पर उतरे युवाओं ने केपी शर्मा ओली की सरकार को गिरा दिया था। हिंसक प्रदर्शन में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी। वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। तीन लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

बालेंद्र शाह ने डाला वोट

पूर्व मेयर और रैपर बालेंद्र 'बालेन' शाह ने नेपाल के 2026 के आम चुनाव के लिए अन्नपूर्णा विनायक स्कूल पोलिंग सेंटर पर मतदान किया। बता दें कि रैपर से नेता बने काठमांडू के पूर्व मेयर 35 साल के बालेंद्र शाह मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता हैं। इस बार चुनाव मैदान उन्होंने भी अपनी दावेदारी पेश की है। प्रधानमंत्री पद की रेस में इनका नाम आगे बताया जा रहा है। शाह पूर्व प्रधानमंत्री ओली को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

मतदान केंद्रों पर युवाओं की भीड़

नेपाल के करीब 1.90 करोड़ मतदाता 275 सदस्यों वाली हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स को चुनने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 3,406 उम्मीदवार डायरेक्ट वोटिंग के जरिए 165 सीटों के लिए और 3,135 उम्मीदवार प्रोपोर्शनल वोटिंग के जरिए 110 सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्स जमा होने के तुरंत बाद गिनती शुरू हो जाएगी।

Advertisement

प्रमुख राजनीतिक चेहरे और दावेदार

  • आम चुनाव के  प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं-  बालेंद्र शाह (बालेन शाह), वे मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़े हैं। उन्होंने इस्तीफा देकर चुनाव में उतरकर पूर्व पीएम केपी ओली के गढ़ झापा-5 से सीधी टक्कर ली है।
  • केपी शर्मा ओली- चार बार के पूर्व प्रधानमंत्री, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) से। पिछले साल के प्रदर्शनों के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। अब वे कमबैक की कोशिश में हैं।  
  • गगन थापा: नेपाली कांग्रेस से, जो पीढ़ीगत सुधार और युवा मुद्दों पर फोकस कर रहे हैं।  
  • पुष्प कमल दहल (प्रचंड): माओवादी केंद्र से, जो प्रमुख दावेदारों में शुमार हैं।

कब आएगा चुनाव परिणाम

इस चुनाव में युवा भागीदारी और बदलाव की मांग सबसे ज्यादा चर्चा में है। जेन-जेड आंदोलन ने राजनीति में नई ऊर्जा भरी है, जिसमें पारदर्शिता, रोजगार और जवाबदेही पर जोर है। कुल 3,400 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,000 से ज्यादा 40 साल से कम उम्र के हैं। यह चुनाव नेपाल की राजनीति में युवा vs पुरानी स्थापित पार्टियों के बीच बड़ा मुकाबला साबित हो रहा है। परिणामों की उम्मीद है कि प्रत्यक्ष निर्वाचित सीटों के लिए 24 घंटे के अंदर घोषणा हो सकती है, हालांकि पहाड़ी इलाकों से मतपेटियां लाने में समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज भर सकते हैं नामांकन

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 08:24 IST