अपडेटेड 3 November 2025 at 07:51 IST
Earthquake: भूकंप के जोरदार झटके से कांप उठा अफगानिस्तान, हिंदूकुश इलाके में 6.3 दर्ज हुई तीव्रता; कई लोगों की गई जान
उत्तरी अफगानिस्तान में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भकूंप के जोरदार झटके से हिंदूकुश इलाके में भारी तबाही मची है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके में सोमवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। भूकंप से भारी नुकसान की भी जानकारी है। सबसे ज्यादा तबाही हिंदूकुश में हुई, यहां कुछ लोगों की मौत की भी जानकारी मिल रही है।
अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गिए है। भूकंप ने भारी तबाही भी मचाई है। कई घरों को नुकसान हुआ है तो कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, इस भूकंप के झटके भारत,पाकिस्तान और ईरान तक महसूस किए गए हैं।
अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप
उत्तरी अफगानिस्तान में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप से अफगानिस्तान के उतरी इलाके में बड़ा नुकसान हुआ है, कुछ लोगों की जान भी गई है। सबसे ज्यादा नुकसान हिंदूकुश इलाके में हुई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोल्म के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में करीब 22 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 28 किलोमीटर था।
भूकंप से अफगानिस्तान में भारी तबाही
अफगानिस्तान में भूकंप के झटके सोमवार तड़के 12:59 बजे (स्थानीय समयानुसार) महसूस किए गए। जियोसाइंस रिसर्च सेंटर (GFZ) के अनुसार, हिंदूकुश क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई में महसूस हुआ है। इसी इलाके में एक दिन पहले भी 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। लगातार भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए हैं। मजार-ए-शरीफ में तो कई लोग आधी रात में सड़क पर भाग गए, उन्हें डर था कि उनके घर ढह जाएंगे।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 3 November 2025 at 07:23 IST