अपडेटेड 28 March 2024 at 14:45 IST

अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.2 की तीव्रता से फिर कांपी धरती

अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर 4.2 की तीव्रता से अफगानिस्तान में धरती कांपी है।

Earthquake of 4.5 Magnitude Hits Afghanistan
अफगानिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप | Image: NCS

अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर 4.2 की तीव्रता से अफगानिस्तान में धरती कांपी है। हालांकि, झटके से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल है। हालांकि, सुबह-सुबह भूकंप की वजह से लोग दहशत में आ गए। उम्मीद की जा रही है कि जानमाल की कोई हानि ना हुई है।

एनसीएस डेटा के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.36 और देशांतर 71.18 पर 124 किमी की गहराई पर मिला है। NCS की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी गई, “भूकंप की तीव्रता: 4.2, 28-03-2024 को 05:44:02 IST, अक्षांश: 36.36 और लंबाई: 71.18, गहराई: 124 किमी, स्थान: अफगानिस्तान।” नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप 19:59:23 IST पर 169 किमी की गहराई पर आया। 

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आया भूकंप

इंडोनेशिया के मुख्य जावा द्वीप के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को समुद्र के अंदर भूकंप का तेज झटका आया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई और यह पूर्वी जावा प्रांत के पसीरन के उत्तर में 8.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे पहले शुक्रवार को इसी क्षेत्र में कम तीव्रता के दो अन्य भूकंप आए थे और भूकंप का झटका नजदीकी शहर सुरबाया में भी महसूस किया गया।

भूकंप के झटके के कारण राजधानी जकार्ता में कई इमारते कुछ सेकेंड तक हिलती दिखीं। अधिकारियों ने कहा कि तुबन जिले में एक घर और एक गांव का सभागार ढह गया। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: MP में कांग्रेस को एक और झटका, 1 पूर्व सांसद और 2 पूर्व विधायक BJP में हुए शामिल

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 28 March 2024 at 06:57 IST