अपडेटेड 2 January 2026 at 07:10 IST

नए साल पर बड़ा हादसा, प्रवासी नाव पलटने से 7 की मौत, दर्जनों लापता; यूरोप जाने की कर रहे थे कोशिश

गाम्बिया के तट पर 31 दिसंबर, 2025 की रात एक प्रवासी नाव पलट गई। नाव में 200 से ज्यादा लोग सवार थे, जो यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लापता हैं।

7 dead, dozens missing after migrant boat capsizes off Gambia coast
प्रवासी नाव पलटने से 7 की मौत | Image: ANI

Migrant Boat Capsized : पश्चिम अफ्रीका के देश गाम्बिया के समुद्री तट के पास एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में कम से 7 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। हादसे का शिकार हुई नाव गाम्बिया के तट से दूर एक प्रमुख प्रवासी मार्ग पर 200 से अधिक यात्रियों को ले जा रही थी, जो यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

गाम्बिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार की आधी रात उत्तरी तट क्षेत्र में एक गांव के पास ये हादसा हुआ। खबर लिखे जानें तक 7 शव बरामद किए गए हैं और कम से कम 96 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। गाम्बियाई नौसेना ने आधी रात के बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें कई नौसैनिक पोतों के साथ-साथ सहायता के लिए मछली पकड़ने वाली नाव को भी तैनात किया गया।

यहां से यूरोप जाना आसान

मरने वालों में कई लोग गैर-गाम्बियाई नागरिक हैं। अधिकारी उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। नाव बाद में रेत के एक टीले पर फंसी हुई मिली। गाम्बिया से कई लोग नाव के जरिए स्पेन के कैनरी आइलैंड्स जाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वहां से यूरोप जाना आसान लगता है। ये नावें अक्सर पुरानी और ज्यादा लोगों से भरी होती हैं, इसलिए खतरा बहुत ज्यादा होता है।

2024 में 10,000 से अधिक मौत

यूरोपीय संघ के अनुसार, 2024 में 46,000 से ज्यादा प्रवासी कैनरी आइलैंड्स पहुंचे थे, लेकिन इस खतरनाक सफर में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। विजेशी मीडिया ने मानवाधिकार समूह कैमिनांडो फ्रोंटेरास के हवाले से लिखा कि अटलांटिक महासागर पार करने की कोशिश में 10,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जो 2023 की तुलना में 58 प्रतिशत की अधिक है। ऐसे हादसे रोकने के लिए देशों को मिलकर काम करना चाहिए। बचाव कार्य अभी भी जारी है। उम्मीद है कि और लोग सुरक्षित मिल जाएं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में पानी की मार, बारिश और बर्फबारी से अब तक 12 लोगों की मौत; 274 से ज्यादा घर तबाह

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 07:10 IST