Nepal News:नेपाल में जाकर भीख मांग रहे थे 24 भारतीय, भेजा गया वापस
नेपाल Police ने फर्जी दस्तावेज रखने और खुद को प्राकृतिक आपदा का शिकार बताने वाले 12 नाबालिगों सहित भारत के 24 भिखारियों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें वापस भेज दिया गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Indian Beggars caught in Nepal: नेपाल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज रखने और खुद को प्राकृतिक आपदा का शिकार बताने वाले 12 नाबालिगों सहित भारत के 24 भिखारियों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें वापस (भारत) भेज दिया गया।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- सड़कों पर भीख मांगते हुए हिरासत में लिया गया था
- अलग-अलग बहाने बनाकर मांगते थे भीख
- नेपाल में त्यौहारों का मौसम आते ही भिखारियों की बढ़ रही संख्या
पुलिस के मुताबिक, राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले सभी 24 लोगों को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के नेपाल की तरफ वाले इलाके बिर्तामोड की सड़कों पर भीख मांगते हुए हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि वे हाथों में छह महीने के बच्चे समेत कई छोटे बच्चों को लेकर अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे के लिए भीख मांग रहे थे।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक, उनके पास फर्जी दस्तावेज थे और उन्होंने दावा किया कि वे भारत में प्राकृतिक आपदा के पीड़ित हैं और आपदा की वजह से उन्होंने अपना घर बार खो दिया।
Advertisement
पुलिस ने बिर्तामोड़ नगर निगम की मदद से पता लगाया कि वे बिर्तामोड़ बुसपार्क में एक किराए के कमरे में समूहों में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ी से कांकड़भित्ता इलाके में मेची पुल पर सीमा की दूसरी तरफ ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि नेपाल में त्यौहारों का मौसम आते ही नेपाल में सीमा पार से भिखारियों की संख्या बढ़ने लगती है।