अपडेटेड 3 September 2025 at 17:59 IST

जब दोस्त की 83 साल की दादी को एक ही नजर में दिल दे बैठा 23 साल का युवक, ऐसे किया प्यार का इजहार, घरवालों को पता चला फिर…

Unique Love Story: जापान में कुछ अनोखा देखने को मिला जब एक 23 साल के जवान लड़के का एक 83 साल की बुजुर्ग महिला पर दिल आ गया। हालांकि, ट्विस्ट यही खत्म नहीं होता।

Unique Love Story
Unique Love Story | Image: freepik

Unique Love Story: प्यार में ना उम्र दिखती है, ना जात-पात और ना कुछ और। ऐसा ही कुछ जापान में भी देखने को मिला जब एक 23 साल के जवान लड़के का एक 83 साल की बुजुर्ग महिला पर दिल आ गया। हालांकि, ट्विस्ट यही खत्म नहीं होता। दरअसल, वो महिला कोई और नहीं बल्कि उस लड़के के क्लासमेट की दादी होती है। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अनोखे कपल का नाम कोफू और आइको है। दोनों लगभग छह महीने से रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। कमाल की बात ये है कि इस रिश्ते को दोनों के परिवारों की तरफ से भी अप्रूवल मिल चुका है। 

23 साल के लड़के को हुआ 83 साल की महिला से प्यार

अब 23 साल के लड़के और 83 साल की महिला की ये हटके लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। जो उनके बारे में जान रहा है, हैरान रह जा रहा है। कोफू फिलहाल एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं और एक कंपनी में इंटर्न भी हैं। दूसरी ओर, आइको बागवानी का काम करती थीं और उनका एक बहुता बड़ा बगीचा था। 

मीडिया पोर्टल की माने तो, कोफू ने खुलासा किया कि जब वो आइको के घर गए थे तो उन्हें अपना दिल दे बैठे। आइको ने भी स्वीकार किया कि उनके दिल में भी केवल कोफू हैं। आइको की दो बार शादी हो चुकी है। उनका एक बेटा, एक बेटी और पांच पोते-पोतियां हैं। तलाक के बाद वो अपने बेटे के साथ रहती हैं। 

Advertisement

आइको को कोफू में क्या पसंद आया?

आइको ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो एक पल में ही कोफू की तरफ खिंची चली गईं। उन्होंने कहा- ‘कोफू खाने-पीने वाले और बहुत ही जेंटल लड़के हैं। मैं इससे पहले इतने जिंदादिल युवक से नहीं मिली। मैं उनकी ओर आकर्षित हो गई थी’। कपल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों हाथ थामे नजर आए। 

शुरू में तो 60 साल का अंतर होने के चलते दोनों हिचकिचा रहे थे। फिर जब महिला की पोती ने एंड टाइम पर Disneyland जाने से मना कर दिया जिसकी वजह से आइको और कोफू को साथ जाना पड़ा, तब जाकर उनकी ये लव स्टोरी आगे बढ़ पाई। सिंड्रेला कैसल के सामने खड़े होकर, कोफू ने अपने प्यार का इजहार किया। फिर कपल ने साथ रहना शुरू कर दिया था। कोफू ने कहा कि वो फिलहाल शादी का नहीं सोच रहे। 

Advertisement

कोफू ने कहा- रोज सुबह उनका चेहरा देखना मेरे दिन का सबसे अच्छा लम्हा होता है। कभी-कभी वो अपना सिर मेरे कंधे पर रखती हैं तो मेरे लिए खुद को रोक पाना नामुमकिन हो जाता है। वहीं, आइको ने कहा कि जब वो काम पर जाते हैं तो वो कोफू को मिस करती हैं। वो उनके लिए प्यार से खाना पकाती हैं। कोफू सोने से पहले आइको के दांत भी ब्रश करते हैं।

ये भी पढ़ेंः Bigg Boss 19: 'तुम फेक हो और...', 'बिग बॉस' हाउस में झूठ का पुलिंदा बांध रहीं तान्या मित्तल? EX- बॉयफ्रेंड ने खोली पोल-पट्टी, लगाए कई इल्जाम

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 September 2025 at 17:59 IST