Russia-Ukraine War: 72 घंटे तक कीव पर नहीं बरसेंगे मिसाइल-ड्रोन, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया बड़ा आदेश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सेना को आदेश दिया है कि वे तीन दिनों तक कीव पर हमला न करें, क्योंकि अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के लिए मॉस्को का दौरा कर रहे हैं।

Putin orders 72 hour pause in strikes on Kyiv as US envoys visit Russia, Ukraine
72 घंटे तक कीव पर नहीं बरसेंगे मिसाइल-ड्रोन, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया बड़ा आदेश | Image: X

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सेना को आदेश दिया है कि वे तीन दिनों तक कीव पर हमला न करें, क्योंकि अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के लिए मॉस्को का दौरा कर रहे हैं। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से बताया कि पुतिन शनिवार को विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे।

क्रेमलिन ने घोषणा की कि अमेरिकी विशेष प्रतिनिधियों के साथ रूसी नेता की बातचीत के बाद वह मीडिया को जानकारी देगा। क्रेमलिन का हवाला देते हुए AP की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर हमले 72 घंटे के लिए रोकने का आदेश दिया है।

जंग खत्म कराने की कोशिश

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। वहीं, जंग को खत्म करने की अमेरिकी कोशिशें धीमी पड़ गई हैं, जबकि संभावित समझौते की शर्तों को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच मतभेद बने हुए हैं। क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि पुतिन का रुख अभी भी जंग को लेकर सख्त है। इस रुख के तहत मांग की गई है कि यूक्रेन उन चार क्षेत्रों में अपनी सभी जमीन छोड़ दे जिन पर रूस दावा करता है और नाटो में शामिल होने की अपनी योजना छोड़ दे।

Advertisement

पिछली शांति वार्ता के बाद से हमले तेज

लगभग 1,250 किलोमीटर (775 मील) तक फैली फ्रंट लाइन काफी हद तक स्थिर रही है, जिसमें रूस, यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर पूरी तरह कब्जा करने की कोशिश में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इस बीच, फरवरी में हुई पिछली शांति वार्ता के बाद से, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के इलाके में हमले तेज कर दिए हैं।

Advertisement

जेलेंस्की ने दिया था प्रस्ताव

रूसी सरकारी समाचार माध्यमों के अनुसार, यूक्रेन पर रूस के बड़े पैमाने पर हमले को खत्म करने की रुकी हुई कोशिशों को फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शनिवार को मॉस्को पहुंचे। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब दोनों पक्षों ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि दूतों की यात्रा के दौरान यूक्रेन हवाई हमले रोक देगा और मॉस्को से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया था। अब मॉस्को ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

कल कीव जा सकते हैं अमेरिकी दूत

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' के अनुसार, एयरपोर्ट पर रूसी दूत किरिल दिमित्रिएव ने इन दूतों का स्वागत किया। दिमित्रिएव ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के विमान से उतरने के दौरान उनसे मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं और साथ में लिखा, "मॉस्को में शांतिदूतों का स्वागत है।" अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद विटकॉफ और कुशनर पिछली बार जनवरी में मॉस्को गए थे, जब उन्होंने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। वे कभी कीव नहीं गए हैं, लेकिन जेलेंस्की ने कहा था कि उन्हें रविवार को यूक्रेनी राजधानी में उनके आने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें- भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड