अपडेटेड 15 August 2025 at 23:44 IST
'बातचीत के नाम पर धोखा दे रहे पुतिन', अलास्का मीटिंग से पहले जेलेंस्की का बड़ा दावा; ट्रंप बोले- आज संघर्ष विराम नहीं हुआ तो...
Volodymyr Zelenskyy on Putin: इस बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने पुतिन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बातचीत के नाम पर पुतिन धोखा दे रहे हैं। प्रेसिडेंट जेलेंस्की के अनुसार, सुमी, ड्निप्रो, ज़ापोरिज़िया, खेरसोन और डोनेट्स्क में जानबूझकर मिसाइल हमले किए गए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Volodymyr Zelenskyy on Putin: रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध और तनाव को खत्म करने पर आज रात बड़ा निर्णय हो सकता है। भारतीय समयानुसार, आज देर रात (करीब 12 बजे के बाद) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक बड़ी मुलाकात व मीटिंग होने जा रही है। इस मुलाकात को लेकर रूसी राष्ट्रपति हाउस यानी क्रेमलिन ने कहा है कि यह शिखर सम्मेलन कम से कम छह से सात घंटे तक चले सकता है।
वहीं, अमेरिका के अलास्का में होने वाली इस मीटिंग पर दुनियाभर की नजरें हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुनिया के इन दो दिग्गजों की यह उच्च-स्तरीय बैठक न केवल यूक्रेन में युद्ध की दिशा निर्धारित कर सकती है, बल्कि यूरोपीय सुरक्षा का भाग्य भी तय कर सकती है। इस बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का बड़ा बयान आया है।
Volodymyr Zelenskyy on Putin: मास्को की तरफ से युद्ध खत्म करने के संकेत भी झूठे - जेलेंस्की
इस बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने पुतिन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बातचीत के नाम पर पुतिन धोखा दे रहे हैं। प्रेसिडेंट जेलेंस्की के अनुसार, सुमी, ड्निप्रो, ज़ापोरिज़िया, खेरसोन और डोनेट्स्क में जानबूझकर मिसाइल हमले किए गए हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, "युद्ध जारी है क्योंकि सिर्फ आदेश ही नहीं, बल्कि मास्को की तरफ से युद्ध खत्म करने के संकेत भी झूठे हैं।" उन्होंने कहा कि पुतिन वार्ता के नाम पर धोखा दे रहे हैं और यही वजह है कि शांति की उम्मीद लगातार धूमिल हो रही है।
पुतिन को गंभीर आर्थिक परिणाम झेलने होंगे - ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का मीटिंग से पहले एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एयरफोर्स वन पर मौजूद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए टेरिटोरियल स्वैप्स के बारे में बताया, और कहा कि अगर वो राष्ट्रपति नहीं होते तो पुतिन पूरा यूक्रेन ले लेते, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वहीं, ट्रंप ने पुतिन को मीटिंग से पहले धमकी भी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन आज युद्ध खत्म (संघर्ष विराम ) करने के समाधान में रुचि नहीं दिखाते तो उन्हें गंभीर आर्थिक परिणाम झेलने होंगे। यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म होने तक अमेरिका, रूस के साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं करेगा।
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 15 August 2025 at 23:44 IST