ट्रेड-डिफेंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक... PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बात हुई है। इस दौरान उन्होंने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग की समीक्षा की।

pm modi trump
पीएम मोदी और ट्रंप | Image: Youtube

PM Modi spokes to Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी समेत द्विपक्षीय सहयोग के अहम क्षेत्रों की व्यापक समीक्षा की।

इसके साथ ही भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बल देते हुए दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी मिलकर काम करने पर आपसी सहमति जताई।

ट्रंप से पीएम मोदी की बात

पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बारे में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा कीं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की। हम अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।'

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी हुई चर्चा

उन्होंने आगे बताया, 'हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं।'

Advertisement

इस साल चौथी बार फोन पर हुई बातचीत

दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई यह इस साल की चौथी बातचीत है। इससे पहले, जून में फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात हुई थी।

जी-7 में मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा था कि जब तक वे राष्ट्रपति के पद पर बने हुए हैं, तब तक व्हाइट हाउस पीएम मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त बना रहेगा। अगर भारत पर कभी हमला हुआ और मोदी लीडर रहे तो अमेरिका मदद जरूर करेगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार गद्दार थे चले गए', सोनिया गांधी ने CWC की बैठक में ऐसा कहा, ललन सिंह का दावा; बोले- उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं क्योंकि…

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड