PM मोदी ने रोम में किया भारत-इटली ज्वाइंट स्ट्रैटजिक एक्शन प्लान का ऐलान, कहा- दोनों देशों के बीच 20 बिलियन यूरो तक पहुंचेगा व्यापार

PM Modi Itali Visit: प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा में अपने अंतिम पड़ाव इटली में हैं। पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस बीच पीएम ने कहा हमारे साझा प्रयासों में द्विपक्षीय व्यापार 20 बिलियन यूरो के लक्ष्य की ओर तेजी बढ़ रहा है।

PM Modi Giorgia Meloni
PM मोदी ने रोम में किया भारत-इटली ज्वाइंट स्ट्रैटजिक एक्शन प्लान का ऐलान | Image: ANI

PM Modi Italian Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा में अपने अंतिम पड़ाव इटली में हैं। पीएम 19 मई को इटली पहुंचे। आज बुधवार को पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। 

वहीं, संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा 'पिछले लगभग साढ़े 3 वर्षों में मुझे कई बार प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का मौका मिला है। यह भारत और इटली के बीच करीबी सहयोग और सामंजस्य को दर्शाता है।' पीएम ने वार्ता में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार (EU FTA) समझौते को संपन्न कराने में सहयोग के लिए पीएम ने मेलोनी को धन्यवाद भी दिया।

द्विपक्षीय व्यापार 20 बिलियन यूरो के लक्ष्य की ओर

संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा 'पिछले लगभग साढ़े 3 वर्षों में मुझे कई बार प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का मौका मिला है। यह भारत और इटली के बीच करीबी सहयोग और सामंजस्य को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में हमारे संबंधों को नई गति, नई दिशा और नया आत्मविश्वास मिला है। मुझे खुशी है कि हम अपने संबंधों को अपग्रेड करते हुए विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा कर रहे हैं।'

आगे उन्होंने कहा 'भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 हमारी साझेदारी को एक व्यावहारिक और फ्यूचरिस्टिक ढांचा प्रदान करता है। हम इस पर समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। हमारे साझा प्रयासों में द्विपक्षीय व्यापार 20 बिलियन यूरो के लक्ष्य की ओर तेजी बढ़ रहा है। भारत में मौजूद  800 से अधिक इटालियन कंपनियां भारत की ग्रोथ स्टोरी में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। दोनों देशों के व्यापार लीडर्स में एक नया उत्साह और नया आत्मविश्वास है।'

Advertisement

आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कहा 'भारत और इटली एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती है।  आतंक वित्तपोषण के खिलाफ हमारी साझा पहल ने पूरे विश्व के सामने एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है।  भारत और इटली ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि ज़िम्मेदार लोकतंत्र केवल आतंकवाद की निंदा नहीं करतीं, बल्कि उसके वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए ठोस कदम भी उठाती हैं।'

आगे उन्होंने कहा 'यूक्रेन, पश्चिम एशिया तथा अन्य तनावों को लेकर हम लगातार संपर्क में रहे हैं। भारत का मत स्पष्ट है कि सभी समस्याओं का समाधान वार्ता और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए। हम यूक्रेन, पश्चिम एशिया और अन्य तनावों के संबंध में लगातार संपर्क में हैं। भारत का रुख स्पष्ट है कि सभी समस्याओं का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए।'

Advertisement

जहाजरानी और बंदरगाहों पर मिलकर काम करेंगे

संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा 'हमारे रक्षा औद्योगिक रोडमैप ने सह-विकास और सह-उत्पादन का मार्ग प्रशस्त किया है। समुद्री शक्तियों के रूप में, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारत और इटली के बीच घनिष्ठ सहयोग स्वाभाविक है। हम जहाजरानी और बंदरगाहों पर मिलकर काम करेंगे।'

आगे उन्होंने कहा 'इटली डिजाइन और सटीकता के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। भारत की पहचान विशालता, प्रतिभा और किफायती नवाचार के पावर हाउस के रूप में है। इसलिए, हम भारत और इटली में डिजाइन और विकास करने और फिर उसे वितरित करने के सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे।'

ये भी पढ़ें: 'पूरी दुनिया ने आपकी प्रतिभा देखी...,' लखनऊ के खिलाफ वैभव के 93 रन की तूफानी पारी से LSG के मालिक भी हुए मुरीद
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड