US Iran Talk: ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे पाकिस्तान तो ट्रंप ने अपने दामाद को इस्लामाबाद के लिए किया रवाना; बड़ा सवाल क्या होगी US संग बातचीत?

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर दोनों देशों के बीच बातचीत को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान पहुंच गए हैं।

Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi Arrives in Islamabad, Trump To Send Witkoff, Kushner To Islamabad For Talks
Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi Arrives in Islamabad | Image: X

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर एक फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर को पाकिस्तान के लिए रवाना किया है। दोनों आज शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दोनों देशों के बीच इस बार बातचीत होगी?

पाकिस्तान इस वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि उनके प्रतिनिधि ईरानी पक्ष के साथ शांति वार्ता करेंगे, जबकि ईरान की ओर से साफ इनकार किया गया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसी कोई सीधी बैठक तय नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी बात अमेरिका तक पाकिस्तानी अधिकारियों के माध्यम से ही पहुंचाएगा।

ईरान ने US संग बातचीत पर क्या कहा?

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम आधिकारिक यात्रा के लिए इस्लामाबाद, पाकिस्तान पहुंचे हैं। विदेश मंत्री अराघची अमेरिका के लगाए हमले के युद्ध को खत्म करने और हमारे इलाके में शांति बहाल करने के लिए चल रही मध्यस्थता को लेकर पाकिस्तानी के उच्च स्तरीय अधिकारियों से मिलेंगे। ईरान और अमेरिका के बीच कोई बैठक प्लान नहीं है। ईरान के ऑब्जर्वेशन पाकिस्तान को बता दिए जाएंगे।"

 इस्लामाबाद में अराघची का स्वागत

अराघची का स्वागत पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने किया। उनके साथ सेना प्रमुख आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। X पर एक पोस्ट में, डार ने लिखा, “मुझे अपने भाई, ईरान के विदेश मंत्री, महामहिम अब्बास अराघची का इस्लामाबाद में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है; इस मौके पर फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मेरे साथ हैं।”

Advertisement

जेडी वेंस भी पहुंच सकते हैं पाकिस्तान

बता दें कि इससे पहले 11-12 अप्रैल को भी इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच पहली दौर की बातचीत हुई थी, जिसमें ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ डेलिगेशन के प्रमुख थे। इस बार वे शामिल नहीं हो रहे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इस दौर की वार्ता में सीधे नहीं जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि वे स्टैंडबाय पर रहेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं।

बड़ा सवाल क्या युद्ध पर निकलेगा समाधान?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ईरानियों की बात सुनने के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं, ताकि सकारात्मक प्रगति हो सके। हालांकि ईरान ने अपना रुख बिल्कुल अलग रखा है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अराघची पाकिस्तान में केवल पाकिस्तानी नेताओं से मुलाकात करेंगे और अमेरिकी अधिकारियों के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं होगी। ईरान पहले भी कह चुका है कि ट्रंप की शर्तों के मुताबिक हम बातचीत नहीं करेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में हुए शामिल

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड