अपडेटेड 15 June 2024 at 23:17 IST
पाकिस्तान में ऐसे भी जालसाज, प्लास्टिक के दांत लगाकर बेचने चला था बलि का बकरा, ऐसे खुली पोल
Pakistan News: पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक ग्राहक को प्लास्टिक के दांत निकालते हुए दिखाया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Eid al-Adha : ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर दुनिया भर के मुस्लिम तैयारियों में जुटे हैं। बकरीद की वजह से बकरों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। पाकिस्तान में बकरों को बेचने के लिए लोग जालसाजी में जुट गए हैं। एक व्यापारी ने अपने बकरे को अधिक सुंदर दिखने के लिए उसके प्लास्टिक के दांत लगा दिए। न्यूज एजेंसी ANI ने पाकिस्तान के ARY News के हवाले से बताया कि कराची के गुलबर्ग चौरंगी इलाके में प्लास्टिक के दांतों के साथ बलि के बकरों को बेचने के आरोप में शनिवार को एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।
पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक ग्राहक को प्लास्टिक के दांत निकालते हुए दिखाया गया है। जिसके बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किया गया आरोपी व्यापारी हैदराबाद का रहने वाला था और ईद-उल-अजहा के लिए जानवरों को बेचने के लिए कराची आया था। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बिक्री में शामिल था।
17 जून को मनाया जाएगा त्योहार
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने घटना की जांच करते हुए 7 अतिरिक्त बकरियों को जब्त कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से हमें प्लास्टिक दांतों वाले बकरियों की बिक्री के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद आरोपी व्यापारी की गिरफ्तारी किया गया है।'
बतादें, 7 जून को सऊदी अरब में ईद-अल-अजहा का चांद दिखने के बाद 17 जून को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाना है। बकरीद पर मुसलमान अल्लाह की राह में बकरे और अन्य पशुओं की कुर्बानी देते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें: मांस खाने वाले बैक्टीरिया ने मचाया हड़कंप, जापान में डर-डर के जी रहे लोग; 48 घंटे में हो जाती है मौत
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 June 2024 at 23:17 IST