देश छोड़कर इटली भाग रहे पाकिस्तानी, राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता ने किया कंगाल, पाक नागरिक दूसरे मुल्कों में चलाते हैं भिखारियों का रैकेट
पाकिस्तान में बढ़ती राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के कारण लाखों लोग अपना देश छोड़कर इटली भाग रहे हैं। इटली में पाकिस्तानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Pakistanis Leaving Country : पाकिस्तान की माली हालत किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अलग-अलग देशों में भीख मांग-मांग कर थक गए हैं। गुरबत की जिंदगी जी रहे पाकिस्तानी नागरिक अवैध तरीके से दूसरे देशों में जा रहे हैं। सऊदी अरब के बाद अब इटली में पाकिस्तानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाल के सालों में गैरकानूनी तरीके से इटली पहुंचने वाले पाकिस्तानियों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
इटली में रहने वाले पाकिस्तानी समुदाय की संख्या 2012 में 90,000 थी, जो 2021 में बढ़कर 122,000 तक पहुंच गई। यह बढ़ोतरी राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के कारण हुई, जिसने लाखों लोगों को अपने देश से पलायन करने के लिए मजबूर किया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक 2025 के पहले छह महीनों में 2,600 पाकिस्तानी इटली पहुंचे, जबकि 2024 के पहले छह महीनों में यह संख्या केवल 1,000 थी। यह आंकड़ा दर्शाता है कि अवैध रूप से इटली पहुंचने वाले पाकिस्तानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
कैसे पहुंच रहे इटली?
पाकिस्तानी नागरिक तुर्किए और लीबिया के रास्ते इटली पहुंच रहे हैं। ये रास्ता खतरनाक और जोखिम भरा है, जहां मानव तस्करों का जाल फैला हुआ है। तुर्किए से ग्रीस या इटली तक समुद्री रास्ते और लीबिया से मध्य भूमध्यसागरीय मार्ग (Central Mediterranean Route) का उपयोग किया जा रहा है।
2022 की रिपोर्ट के अनुसार, इटली में पाकिस्तानी समुदाय की जनसंख्या में अधिक युवा हैं, जिसमें 44.5% लोग 30 वर्ष से कम आयु के हैं, जो गैर-EU नागरिकों के औसत 37.3% से अधिक है। समुदाय का प्रमुख आयु वर्ग 21% के साथ 30-44 साल के बीच है, ये आंकड़ा गैर-EU आबादी के 20.9% से थोड़ा अधिक है। भौगोलिक रूप से 67.7% पाकिस्तानी इटली के उत्तरी क्षेत्र में रहते हैं।
Advertisement
पाकिस्तान में दुनिया के सबसे ज्यादा भिखारी
पाकिस्तान की गिनती दुनिया के सबसे बदहाल मुल्क में होती है। पाकिस्तान की GDP करीब 28 लाख करोड़ है और उसके ऊपर करीब 22 लाख करोड़ का कर्ज है। वहां देश की बड़ी आबादी को पेट भरने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। पाकिस्तान में सालों से भीख का बड़ा कारोबार रहा है। यहां भिखारी हर साल करीब 42 अरब डॉलर भीख मांगकर जुटा लेते हैं। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट DAWN की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 2024 में करीब 3 करोड़ 80 लाख भिखारी थे।
दूसरे मुल्कों में भिखारियों का रैकेट
पाकिस्तानी भिखारियों के पास मार्केटिंग स्किल होती है। ये दूसरे मुल्कों में भिखारियों का रैकेट चलाते हैं। विदेशों में पकड़े गए करीब 90% भिखारी पाकिस्तानी मूल के होते हैं। हाल में सऊदी अरब ने 5 हजार से अधिक पाकिस्तानियों को पकड़कर वापस भेजा था। ये मक्का-मदीना जाने के लिए वीजा लेते हैं और सऊदी अरब में भीख मांगते हैं। सऊदी के हज मंत्रालय ने पाकिस्तान को इस पर जल्द से जल्द रोक लगाने की हिदायत दी थी। ऐसा ना करने पर सऊदी ने सख्ती के साथ वीजा बंद करने की चेतावनी दी थी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद ये बात कबूली थी कि भिखारी दुनिया में पाकिस्तान की बेइज्जती करा रहे हैं। अब पाकिस्तानियों की संख्या इटली में तेजी से बढ़ रही है।