पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 11 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया

Pakistan: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 11 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।

Pakistani intruder caught near Line of Control in Poonch
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Pakistan: सुरक्षा बलों ने रविवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक कमांडर सहित 11 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खैबर जिले की अशांत तिराह घाटी और लक्की मरवत जिले में ये अभियान संचालित किए गए।

आतंकवादियों का एक समूह पीर मेला के रास्ते तिराह घाटी से आगे बढ़ रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादी मारे गए जबकि चार अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में एक कमांडर भी शामिल है जो समूह का नेतृत्व कर रहा था।

Advertisement

वहीं, दूसरी घटना में, लक्की मरवत जिले में पुलिस और आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने शागई क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया।

गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Rajasthan: सीकर में स्कूल शिक्षक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड