अपडेटेड 18 December 2024 at 09:28 IST
Pakistan के भिखारियों ने दुनिया में कराई फजीहत, No-Fly लिस्ट में 4300 लोग; सऊदी जाते थे मांगने भीख
पाकिस्तान ने 4,300 लोगों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला, क्योंकि ये सऊदी अरब जाते हैं हज करने के नाम पर और वहां भीख मांगने लगते हैं फिर वहां से दूसरे देश निकल..
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Pakistani beggars News: सऊदी अरब ने पाकिस्तान को कई दफा वॉर्निंग दी कि अपने भिखारियों को अपने पास रखो, हमारे यहां दिखे तो खैर नहीं। जिसके बाद दुनियाभर में पाकिस्तान के भिखारियों ने फजीहत करा रखी है, दुनियाभर में कई देश पाकिस्तान से परेशान है, इसी फजीहत के बाद अब पाकिस्तान ने खुद ही अपने 4,300 लोगों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला है। क्योंकि ये सऊदी अरब जाते हैं हज करने के नाम पर और वहां भीख मांगने लगते हैं और वहां से दूसरे देशों के लिए निकल जाते हैं भीख मांगने के लिए, ये एक पूरे रैकेट की तरह चलता है।
सऊदी अरब में भीख मांगने की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्तान ने बड़ा कदम उठाया है। 4300 भिखारियों को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। यह कार्रवाई सऊदी अरब समेत कई देशों की चेतावनियों के बाद की गई है। दरअसल, पाकिस्तान के भिखारी उमरा और हज वीजा का गलत इस्तेमाल कर सऊदी अरब पहुंचते थे और वहां भीख मांगते थे। सऊदी हज मंत्रालय ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पाकिस्तान को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया था।
सऊदी अरब में भीख मांगना अपराध
बता दें सऊदी अरब में भीख मांगना कानूनी अपराध है। ऐसा करने पर 6 महीने की जेल या 50 हजार रियाल तक का जुर्माना हो सकता है। सऊदी अधिकारियों की माने तो, मक्का की ग्रैंड मस्जिद में पकड़े गए 90 प्रतिशत पिकपॉकेट्स पाकिस्तानी थे। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने इस समस्या से निपटने के लिए ‘उमराह एक्ट’ लाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य उमराह वीजा दिलाने वाली ट्रैवल एजेंसियों को कानूनी दायरे में लाना और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाना है।
ग्लोबल स्तर पर पाकिस्तानी भिखारियों की समस्या
2023 अगस्त में कराची एयरपोर्ट पर 11 भिखारियों को सऊदी जाते वक्त पकड़ा गया था। लाहौर एयरपोर्ट पर 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो सऊदी जाकर भीख मांगने की तैयारी कर रहे थे। सऊदी अधिकारियों ने सितंबर 2023 में ओवरसीज अधिकारियों की बैठक में पाकिस्तान से हज कोटा देने में सतर्कता बरतने को कहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में गिरफ्तार होने वाले 90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तानी मूल के हैं। बढ़ती संख्या से UAE जैसे देश भी परेशान हैं और ऐसे लोगों को वीजा देने में हिचकिचाते हैं। पाकिस्तान का यह कदम सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों के साथ अपने संबंध सुधारने और कानून का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 18 December 2024 at 09:28 IST