अपडेटेड 2 April 2025 at 14:58 IST

पाकिस्तानी सेना में विद्रोह की लहर तेज, असीम मुनीर के खिलाफ खोला मोर्चा, जवान से लेकर अफसरों ने की इस्तीफे की मांग

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसीम मुनीर के खिलाफ अफसरों से लेकर सेना के जवानों ने मोर्चा खोल दिया है। पाक सेना ने इस्तीफे की मांग कर दी।

Pakistan Army Chief General Asim Munir Shah
पाकिस्तानी सेना के चीफ के किलाफ बगावत | Image: File photo

पाकिस्तान के बारे में अक्सर एक बात कहा जाता था कि पाक में वहां की सेना सबसे ताकतवर है। हालांकि, अब तस्वीरें कुछ बदलती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पाकिस्तान में सेना के खिलाफ आंतरिक विद्रोह की लहर तेज हो रही है। पाक सेना के प्रमुख असीम मुनीर के खिलाफ फौज के ही लोगों ने मुहिम छेड़ दिया है। पाकिस्तानी सेना के अफसरों की मांग है कि असीम मुनीर अपने पद से इस्तीफा दे दें।

कहा जा रहा है कि एक लेटर लीक हो गई, जिसके बाद मुनीर के खिलाफ फौज के विद्रोह की अटकलों को जोर मिला। द गार्डियंस ऑफ ऑनर के नाम से एक चिट्ठी लीक हुई, चजिससे पाकिस्तानी सेना में आंतरिक कलह का उजागर हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि अब असीम मुनीर की मुश्किलें बढ़ने जा रही है।

मुनीर ने सेना और देश का भरोसा को दिया...?

अफसरों का कहना है कि मुनीर ठीक काम नहीं कर रहे हैं। मुनीर ने सेना और देश का भरोसा खो दिया है। बता दें, ये चिट्ठी ऐसे समय में सामने आई है, जब मुनीर पर परिवारवाद यानि कि अपने रिश्तेदारों को ऊंचे पदों पर बैठाने का आरोप है। मुनीर पर आरोप है कि उनके परिवार के सदस्य सरकार के कामकाज में दखल दे रहे हैं।

पाक सेना के खिलाफ बलूच विद्रोहिया ने छेड़ा जंग

एक तरफ सेना में आंतरिक कलह की खबर सामने आ रही है, तो वही दूसरी ओर बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जंग छेड़ रखा है। बीते 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पाकिस्तान के क्वेटा शहर से सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन बोलान के मस्काफ इलाके में पहुंची और यहां से ये 8 नंबर की टनल को क्रॉस करने के लिए धीमी रफ्तार में आगे बढ़ी तभी ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। विद्रोहियों ने ट्रेन पर हमला कर दिया। BLA ने ट्रेन पर गोलीबारी की और उसके बाद जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। 9 कोच वाली इस ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री और कर्मचारी सवार थे।

Advertisement

BLA और PAK सेना के अलग-अलग दावे

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि 24 घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी के 33 विद्रोहियों को पाक सेना ने मार गिराया और सभी 212 बंधकों को रिहा करा लिया गया है, इनमें महिलाएं, बूढ़ें और बच्चे शामिल थे। पाकिस्तानी सेना के दावों को झुठलाते हुए बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि उनके कब्जे में 150 से ज्यादा बंधक हैं।

बीएलए के कब्जे में कई पाकिस्तानी सैन्यकर्मी बंधक

The Bolan News ने स्थानीय सूत्रों के हवाले के दावा किया कि बीएलए ने अभी भी कई पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को बंधक बना रखा है। जवाब में, पाकिस्तानी सेना ने बड़े पैमाने पर जमीनी और हवाई अभियान शुरू किया है, जिससे इलाके तक सभी पहुंच बंद हो गई। किसका दावा सही है इसपर संशय बरकरार रहा, लेकिन एक बात साफ थी कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ BLA मैदान में आ गई थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने बस सवार छह यात्रियों की हत्या कर दी

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 2 April 2025 at 14:58 IST