Pakistan: BLA की कैद से छुड़ाए गए सभी बंधक, पाक आर्मी ने किया दावा, मारे गए बलूच विद्रोही
Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों की तरफ से ट्रेन हाइजैक कर बंधक बनाए गए सभी लोगों को BLA की कैद से छुड़ा लिया गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि बीते दिन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जिस ट्रेन को हाइजैक कर लोगों को अपना बंधक बनाया था, उन्हें छुड़ा लिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी आर्मी ने ये भी दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना के जवानों ने BLA विद्रोहियों को मार गिराया है।
बता दें, बलूच विद्रोहियों ने वीडियो जारी कर पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। BLA ने जानकारी दी थी कि 214 लोगों को बंधक बनाया है। पहले कहा जा रहा था कि करीब 182 लोगों को बंधक हैं। खैर BLA ने पाकिस्तान सरकार के सामने शर्त रखी कि युद्ध के नियमों के तहत, इन 214 बंधकों को युद्ध बंदी माना जाता है और बीएलए बंधकों की अदला-बदली के लिए तैयार है। पाकिस्तान को बलूच राजनीतिक कैदियों, जबरन गायब किए गए लोगों और राष्ट्रीय प्रतिरोध कार्यकर्ताओं को तुरंत और बिना शर्त रिहा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया।
30 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा
BLA के प्रवक्ता ने दावा करते हुए कहा था, "बलूच लिबरेशन आर्मी के स्वतंत्रता सेनानियों ने योजनाबद्ध सैन्य रणनीति और आक्रामक बढ़त के जरिए आठ घंटे की लड़ाई के बाद कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना की जमीनी और हवाई टुकड़ियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। कई घंटों तक चली झड़पों में अब तक 30 से ज्यादा दुश्मन सैनिक मारे जा चुके हैं, कई अन्य घायल हुए हैं जबकि कब्जा करने वाली सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।"
BLA ने दावा किया कि सैन्य, अर्धसैनिक, पुलिस और खुफिया अधिकारियों सहित 214 पाकिस्तानी कर्मियों को बीएलए द्वारा पूर्ण सुरक्षा और युद्ध के नियमों के अनुसार रखा जा रहा है। यदि निर्धारित समय के भीतर हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं या यदि इस दौरान कब्जा करने वाला राज्य कोई सैन्य कार्रवाई करने का प्रयास करता है तो सभी युद्ध बंदी निष्प्रभावी हो जाएंगे और ट्रेन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। परिणामों के लिए पाकिस्तानी सेना पूरी तरह से जिम्मेदार होगी। यह घोषणा अंतिम और अपरिवर्तनीय है। कब्जा करने वाले दुश्मन को चेतावनी दी जाती है कि बीएलए अपने द्वारा लिए गए हर निर्णय को प्रभावी ढंग से और तुरंत लागू करने में पूरी तरह सक्षम है।
Advertisement