अपडेटेड 12 March 2025 at 13:35 IST
Pakistan Train Hijack: सिर्फ इस VIP को बचाने में लगी पूरी पाकिस्तानी आर्मी, BLA ने जारी की लिस्ट; हो रही खूब किरकिरी
पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान के लड़कों ने बंधकों एक लिस्ट जारी की है। सूची सामने आने के बाद पाकिस्तानी सेना की खूब फजीहत हो रही है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान के लड़कों ने बंधकों एक लिस्ट जारी की है। सूची सामने आने के बाद पाकिस्तानी सेना की खूब फजीहत हो रही है। बंधकों की लिस्ट में एक VIP इंसान है जिसे बचाने के लिए पूरी सेना लगी हुई है। जी हां बंधकों में पाकिस्तानी सेना का मेजर रैंक का एक अधिकारी भी है जो थर्ड एसी बोगी में पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। BLA के लड़ाकों ने उसे भी बंदी बना लिया है। मेजर का नाम एम अहसान जावेद है। आपको बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने पूरे विवरण के साथ 180 बंधकों की सूची जारी की है। बीएलए के मुताबिक, ज्यादातर सैनिक जफर एक्सप्रेस में इकोनॉमी बर्थ पर यात्रा कर रहे थे।
बीएलए ने पकड़े गए सैनिकों का विवरण जारी किया। बीएलए द्वारा साझा की गई विस्तृत जानकारी के अनुसार, मेजर रैंक का अधिकारी एसी स्लीपर बर्थ पर यात्रा कर रहा था, जबकि 6 अधिकारी एसी स्टैंडर्ड बोगी में यात्रा कर रहे थे। बाकी सभी सैनिक इकोनॉमी बर्थ पर यात्रा कर रहे थे। जफर एक्सप्रेस एक पैसेंजर टाइप ट्रेन है। बीएलए ने बंदी बनाए गए सैनिकों के फोन नंबर भी साझा किए हैं। इसके साथ ही BLA ने अपनी मांग भी पाकिस्तानी सेना को बता दी है।
मेजर के बंधक बनाए जाने पर पाकिस्तान की किरकिरी
ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तान सेना की किरकिरी पहले से हो रही थी। मेजर रैंक के अधिकारी का नाम सामने आने के बाद सेना बैकफुट पर है। कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी फौज कैसे ट्रेन से मूवमेंट कर रही थी? इंटेलिजेंस के फेल्योर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जफर एक्सप्रेस क्वैटा से पेशावर तक चलती है। यह ट्रेन बलूचिस्तान के अधिकांश भागों को कवर करती है। बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना के साथ बलोच आर्मी लंबे वक्त से आजादी की लड़ाई लड़ रहा है।
Advertisement
30 जवानों की मौत, 27 लड़ाके मारे गए, 155 यात्रियों को बचाया गया
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन को हाईजैक किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने कम से कम 27 आतंकवादियों को मार गिराया और 155 यात्रियों को बचा लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 37 यात्री घायल हो गए और उन्हें चिकित्सकीय उपचार मुहैया कराया गया है। वहीं पाकिस्तानी आर्मी के 30 जवानों की भी मौत हो गई है।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी सशस्त्र हमलावरों ने मंगलवार की दोपहर को बोलान क्षेत्र में पीरू कुनरी और गुदलार के पहाड़ी इलाकों के पास एक सुरंग में उसे रोक लिया। ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने बाद में इस हमले की जिम्मेदारी ली।
बोलान क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से अधिक लंबा पहाड़ी इलाका है। इस इलाके में 17 सुरंग हैं, जिनसे होकर रेलवे पटरी गुजरती है। दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां ट्रेन की गति अक्सर धीमी रहती है। सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ के दौरान वे महिलाओं और बच्चों सहित 155 यात्रियों को बचाने में सफल रहे। सुरक्षा बलों ने अब तक कम से कम 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने आत्मघाती जैकेट पहने हमलावरों को कुछ निर्दोष बंधकों के बहुत करीब खड़ा कर दिया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 March 2025 at 13:35 IST