अपडेटेड 17 December 2025 at 13:26 IST
PM मोदी-पुतिन की 'दोस्ती' से फड़फड़ा रहा पाकिस्तान, रूस के साथ किसी भी समझौते को तैयार, क्या ट्रंप के खिलाफ जाकर करेगा तेल वाली डील?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तान अपनी तेल की मांग को लेकर रूस से बातचीत करने को लेकर फड़फड़ा रहा है। ट्रंप के खिलाफ जाकर वो रूस के साथ डील करने की तैयारी कर रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

पाकिस्तान और रूस के बीच तेल क्षेत्र में व्यापक सहयोग के लिए बातचीत चल रही है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने इस बारे में जानकारी दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तान अपनी तेल की मांग को लेकर रूस से बातचीत करने में लगा है। रूस ने पाकिस्तान में रिफाइनरी अपग्रेड करने पर भी चर्चा की है। फिलहाल, इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के ऊर्जा मंत्रालय चर्चा कर रहे हैं।
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने रूस के RIA न्यूज से बातचीत में एक्सप्लोरेशन, प्रोडक्शन और रिफाइनिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर देते हुए कहा, ये सभी क्षेत्र रूस की ताकत हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान तेल सेक्टर में रूस के साथ सहयोग बढ़ाने का मौका देखता है, तो जवाब में उन्होंने कहा, अगर रूस इस सेक्टर में पाकिस्तान के साथ किसी समझौते पर सहमत होता है तो हमें बहुत खुशी होगी। उन्होंने आगे बताया, "फिलहाल इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के ऊर्जा मंत्रालय चर्चा कर रहे हैं।"
रूस के साथ इस समझौते के लिए PAK तैयार
रूसी ऊर्जा मंत्री सर्गेई त्सिविलेव ने नवंबर में कहा था कि रूस पाकिस्तान में एक रिफाइनरी को अपग्रेड करने के प्रोजेक्ट में अपनी कंपनियों की भागीदारी पर विचार कर रहा है। यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी प्रतिबंधों से जूझते रूस नए बाजार तलाश रहा है, जबकि पाकिस्तान आयात लागत कम करने की कोशिश में है।
कच्चे तेल खरीदने को लेकर डील
पाकिस्तान ने 2023 में रूसी कच्चे तेल की खरीद शुरू की थी, जिसकी पहली खेप जून 2023 में कराची पहुंची थी। इसके अलावा, दोनों देश एक नए स्टील प्लांट की स्थापना पर भी विचार कर रहे हैं, जो औद्योगिक सहयोग को और बढ़ावा देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता अगर पूरा होता है तो पाकिस्तान की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और द्विपक्षीय व्यापार में नई ऊंचाइयां छुएगा।
Advertisement
ट्रंप के खिलाफ जाकर PAK करेगा डील?
RIA की रिपोर्ट के अनुसार, औरंगजेब ने यह भी कहा कि रूस और पाकिस्तान में एक और स्टील प्लांट बनाने पर विचार कर रहे हैं। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि पाकिस्तान कठिन आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहा है। तेल की कीमतें एक मुख्य मुद्दा बनी हुई हैं। कोई भी राहत उसके बजट और सार्वजनिक लागत में मदद कर सकती है। मगर सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पाकिस्तान ट्रंप के खिलाफ जाकर तेल वाली डील करेगा ? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत समेत दूसरे देशों का विरोध जता चुके हैं। भारत के इसी फैसले की वजह से ट्रंप ने सौ फीसदी टेरिफ भी लगाया है, ऐसे में पाकिस्तान अगर ये डील करता है तो देखने होगा कि अमेरिका का अगला कदम क्या होगा?
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 December 2025 at 13:22 IST