Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 14:10 IST

पाकिस्तान: अलग-अलग आतंकी घटनाओं में फ्रंटियर कोर के एक सैनिक, दो अधिकारी की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने फ्रंटियर कोर के 1 सैनिक और 2 सरकारी अधिकारियों की हत्या कर दी।

1 मिनट में 360 राउंड फायरिंग, 710 MPS की रफ्तार, सब धुंआ-धुंआ; इसी राइफल ने मॉस्‍को में बरसाई मौत!
1 मिनट में 360 राउंड फायरिंग, 710 MPS की रफ्तार, सब धुंआ-धुंआ; इसी राइफल ने मॉस्‍को में बरसाई मौत! | Image:X
Advertisement

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने फ्रंटियर कोर के कम से कम एक सैनिक और दो सरकारी अधिकारियों की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुईं।

Advertisement

पिछले कुछ महीनों में प्रांत के दक्षिणी जिलों में सुरक्षाकर्मियों पर हमले कई गुना बढ़ गए हैं।

जिले के यारक टोल प्लाजा पर बंदूकधारियों ने एक सरकारी वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें दो अधिकारियों की मौत हो गई और सीमा शुल्क खुफिया विभाग के दो अन्य अधिकारी घायल हो गए।

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पिछले चार दिनों में सीमा शुल्क खुफिया विभाग के वाहन पर यह दूसरा हमला है।

इससे पहले हुए एक हमले में जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने पांच सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 14:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo