अपडेटेड 6 July 2024 at 22:35 IST
Pakistan: इमरान खान को दोहरा झटका, पहले रद्द हुई पार्टी की NOC ;अब इस्लामाबाद की रैली हुई स्थगित
नगर प्रशासन ने शुक्रवार को यह कहते हुए अनुमति रद्द कर दी कि सुरक्षा कारणों से उपायुक्त द्वारा जारी एनओसी की नए सिरे से समीक्षा की गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सुरक्षा कारण का हवाला देते हुए अधिकारियों की ओर से अनुमति रद्द किए जाने के बाद शनिवार को इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में अपनी रैली स्थगित कर दी।
पार्टी का शाम छह बजे तरनोल में शक्ति प्रदर्शन करने की योजना थी और इसके लिए उसने इस्लामाबाद के उपायुक्त से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल कर लिया था।
नगर प्रशासन ने रद्द की अनुमति
नगर प्रशासन ने शुक्रवार को यह कहते हुए अनुमति रद्द कर दी कि सुरक्षा कारणों से उपायुक्त द्वारा जारी एनओसी की नए सिरे से समीक्षा की गई है।
Advertisement
सुरक्षा चिंताओं के चलते NOC रद्द करने का फैसला
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्य आयुक्त ने वर्तमान सुरक्षा स्थिति, मुहर्रम, सुरक्षा चिंताओं और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की रिपोर्ट के मद्देनजर राजनीतिक सभा के लिए जारी प्रमाणपत्र को रद्द करने का फैसला किया है।
Advertisement
शुरुआत में पीटीआई नेतृत्व ने अनुमति रद्द होने के बावजूद रैली करने की धमकी दी थी। पीटीआई के नेता उमर अयूब खान ने कल देर रात संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी रैली जरूर करेगी, चाहे कुछ भी हो जाए।
आज उमर ने पार्टी प्रमुख गौहर खान के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रैली को मुहर्रम होने तक स्थगित कर दिया गया है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 6 July 2024 at 22:34 IST