Operation Sindoor: सड़क से संसद तक, फौज से फकीर तक...ऑपरेशन सिंदूर से शहबाज की उड़ी नींद, अब कैसे हैं पाकिस्तान के हालात?
भारत के प्रचंड प्रहार के बाद पूरा पाकिस्तान दहल उठा है। आतंकियों के आकाओं की नींद उड़ी पड़ी है। सड़क से संसद तक, फौज से फकीर तक...हर कोई सदमे में है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

भारत के प्रचंड प्रहार के बाद पूरा पाकिस्तान दहल उठा है। आतंकियों के आकाओं की नींद उड़ी पड़ी है। सड़क से संसद तक, फौज से फकीर तक...हर कोई सदमे में है। पहलगाम में निहत्थे और निर्दोष भारतीयों के हमले के बाद ये स्ट्राइक तय थी। पहलगाम में कायराना हरकत के बाद से पाकिस्तान गला फाड़-फाड़कर कहता रहा कि वो तैयार बैठा है। भारत को अब चौंकाने का मौका नहीं मिलेगा। पाकिस्तान लगातार भारत पर परमाणु हमले की धमकी दे रहा था, लेकिन जब भारत ने हमला बोला, तो पाकिस्तान की हवाइयां उड़ गईं। पाकिस्तान की जमीन हिल गई और आसमान कांप उठा।
आसमान से कहर बरपा, कुछ मिनटों के भीतर 24 मिसाइलें दागी गईं और पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंक के 9 अड्डे मिट्टी में मिल गए। भारत के इस किलर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान की रूह को हिला कर रख दिया है। भारत ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। लश्कर, जैश और हिजबुल के हेडक्वार्टर में अब सिर्फ राख और मलबा रह गया है।
टारगेट सेट कर तबाह किए ठिकाने
भारत के हमले के बाद जनरल मुनीर ने आधी रात पीएम शहबाज को नींद से जगाया और फोन पर बताया भारत ने करारा एक्शन किया है। भारत के प्रहार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मच गया। अस्पतालों में भगदड़, स्ट्रेचर पर घायलों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पाकिस्तानी सेना के पीआरओ ने घबराकर आनन फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। भारत के वार के बाद पाकिस्तान की सियासत और फौज दोनों बौखला गए हैं। इसके बाद पाकिस्तानी सरकार को कई आपातकालीन कदम उठाने पड़े हैं। इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित कई हवाई अड्डों पर ऑपरेशन सस्पेंड किया गया।
Advertisement
हमले के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या हुआ?
- पाकिस्तान में स्कूल बंद
- एयरस्पेस 48 घंटे के लिए सील
- मस्जिदों से घरों में रहने की अपील
- मुरीदके में घर खाली
- मुजफ्फराबाद में तैनात पाक फौज
शहबाज ने NSC की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
भारतीय एक्शन के बाद से अब खुंखार आतंकी मसूद अजहर कांप रहा है। मसूद के घर के 14 आतंकी भारतीय एक्शन से जहन्नुम पहुंच चुके हैं और अब खानदान में अकेले पड़ा अजहर खुद दुआ कर रहा है कि काश वो भी इस हमले में मारा जाता। अजहर मसूद के खानदान के 14 आतंकी मारे गए हैं और अब अजहर मसूद खानदान में अकेला बचा है।
Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक कार्रवाई नहीं ये एक संदेश है कि आतंक का अंजाम अब सिर्फ और सिर्फ विनाश है और पाकिस्तान को ये विनाश राख का ढेर दिखा रहा है। भारत तैयार है, सतर्क है, अगर दुश्मन ने फिर से हिमाकत की, तो अगली बार उसका नाम-ओ-निशान तक नहीं बचेगा।