अपडेटेड 12 January 2024 at 08:09 IST

Pakistan की जेल में है मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद, काट रहा है 78 साल की सजा

भारत हाफिज सईद के प्रत्यर्पण को लेकर पाकिस्तान से कह चुका है। वह संयुक्त राष्ट्र (United Nation) द्वारा प्रतिबंधित आतंकी है।

Hafiz Saeed
आतंकी हाफिज सईद | Image: PTI

Hafiz Saeed: पाकिस्तान (Pakistan) पर आतंकवाद का हमदर्द बनने का आरोप लगता रहा है। इसके लिए उसकी धरती पर आतंकियों का ठिकाना है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में है। उसको लेकर अब प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा है कि हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार की गिरफ्त में है। हाफिज सईद आतंकवाद के वित्तपोषण के सात मामलों में दोषी है। इसके बाद से ही हाफिज 78 सालों से जेल की सजा काट रहा है।

भारत का मोस्टवांटेड पाक जेल में

बता दें कि भारत हाफिज सईद के प्रत्यर्पण को लेकर पाकिस्तान से कह चुका है। बीते साल दिसंबर में भारत ने पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र (United Nation) द्वारा प्रतिबंधित किए गए आतंकवादी सईद को प्रत्यर्पित करने के लिए कहा था। हाफिज सईद जो आतंकवाद के विभिन्न मामलों में भारत में वांछित है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति (Sanctions Committee of the United Nations Security Council) की संशोधित नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति द्वारा दिसंबर 2008 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया सईद 12 फरवरी 2020 से पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और आतंकवाद के वित्तपोषण के सात मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद 78 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा है।

इसके अलावा प्रतिबंध समिति ने अपडेट में यह भी बताया है कि लश्कर के संस्थापक सदस्य और डिप्टी चीफ अब्दुल सलाम भुट्टावी मर चुका है। भुट्टावी संयुक्त राष्ट्र की आतंकी लिस्ट में था। हाफिज सईद के करीबियों में भी वह शामिल था। भुट्टावी ही था जिसने मुंबई में 2008 में हुए हमलों के लिए लश्कर के आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी। मुंबई आतंकी हमले के अलावा दो और मामलो को भुट्टावी लीड कर चुका था। पिछले साल मई में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काटते समय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की जेल में उसकी मौत हो गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: प्लीज अपने लोगों को भेजो... मालदीव का भारत से हुक्का-पानी हुआ बंद, चीन की शरण में पहुंचे मुइज्जू

Advertisement

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 10 January 2024 at 10:34 IST