VIDEO: पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे आतंकवादी, शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर के टॉप आतंकी; क्रिकेटर से LeT का क्या कनेक्शन?

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया। जिसके जनाजे में लश्कर के टॉप आतंकी नजर आए हैं।

Terror Shadow Over Shoaib Akhtar? LeT-Linked Figures Attend Shoaib Akhtar's Brother's Funeral in Pakistan
पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे आतंकवादी, शोएब अख्तर के भाई के जनाने में दिखे लश्कर के टॉप आतंकी; क्रिकेटर से LeT का क्या कनेक्शन? | Image: Republic

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया। अब शोएब अख्तर के भाई के जनाजे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जनाजे की नमाज के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा की पॉलिटिकल पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) से जुड़े कई नेताओं को देखा गया। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो PMML ने अपने आधिकारिक चैनलों पर खुद जारी किया है, जिसके बाद मामला गरमा गया।

वीडियो और तस्वीरों में PMML इस्लामाबाद के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान कंबोह जनाजे में मौजूद दिखे। उनके साथ उप महासचिव अब्दुल्ला तूर, जोनल महासचिव हाफिज उमर और खिदमत कमेटी के अध्यक्ष अमजद भट्टी भी नमाज अदा करते नजर आए। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लश्कर सरगना हाफिज सईद के कुछ करीबी लोग भी वहां पहुंचे थे।

इस घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान में आतंकी और उनके मददगार कितनी आजादी से खुलेआम घूम रहे हैं, जिसे लेकर भारत हमेशा से दुनिया के सामने चिंता जताता रहा है।

जनाजे में शामिल प्रमुख चेहरे

Advertisement
  • इनाम-उर-रहमान कांबोह: यह पीएमएमएल का इस्लामाबाद का मुख्य अध्यक्ष है।
  • अब्दुल्ला तूर: संगठन का डिप्टी जनरल सेक्रेटरी (उप महासचिव)।
  • हाफिज उमर: जोनल जनरल सेक्रेटरी।
  • अमजद भट्टी: खिदमत कमेटी का चेयरमैन।
  • शोएब अख्‍तर की तरफ से नहीं आया कोई बयान

गौरतलब है कि PMML को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक चेहरा माना जाता है। हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित है और मुंबई 26/11 हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है। ऐसे में एक मशहूर पूर्व क्रिकेटर के पारिवारिक कार्यक्रम में इन नेताओं की मौजूदगी पर कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। भारत पहले से ही पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों को शह देने का आरोप लगाता रहा है। फिलहाल शोएब अख्तर या उनके परिवार ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें- 'जब मंदिर में चंदा चोरी हो रहा था, उसी समय चंपत राय और अनिल मिश्रा...', चढ़ावा चोरी के आरोप में 8 गिरफ्तारी पर बोले अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड