अपडेटेड 27 December 2025 at 10:22 IST

पाकिस्तान की पंजाब असेंबली में बवाल, खैबर-पख्तूनख्वा CM के प्रतिनिधि संग मारपीट, विधानसभा में घुसने से रोका गया, सामने आया VIDEO

Pakistan news: पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के प्रतिनिधियों के साथ बदसलूकी की गई, जिसका वीडियो सामने आया है। घटना पर सोहेल अफरीदी का भी बयान आया।

pakistan assembly
पाकिस्तान विधानसभा में बवाल | Image: X

Pakistan news: पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के प्रतिनिधियों संग मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार, 26 दिसंबर पंजाब असेंबली में पे उन्हें धक्का दिया गया, मारपीट कर अपमानित करते हुए सदन से बाहर निकाल दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से हैं। वहीं, पाकिस्तान के पंजाब में मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की सरकार है और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज CM हैं।

सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा में प्रवेश करने से रोका

घटना के सामने आए वीडियो में देखने मिल रहा है कि मुख्यमंत्री अफरीदी अपने प्रतिनिधियों के साथ पंजाब विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं। तभी उनके सहयोगी फतेह उल्लाह बुर्की ने मामले में हस्तक्षेप किया।

गार्ड संग हुई हाथापाई और फिर…

खबरों के मुताबिक इसी दौरान बुर्की और सुरक्षा गार्डों के बीच हाथापाई हो गई। सुरक्षाकर्मी उनको सभा से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। वहां अन्य अधिकारियों के आने पर बुर्की को छोड़ दिया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों के बताया है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Advertisement

इस पर अफरीदी ने बयान जारी कर कहा कि कोई भी लोकतांत्रिक सरकार ऐसा काम नहीं करती है। यह सीधे-सीधे मार्शल लॉ जैसा व्यवहार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र खतरे में है।

रावलपिंडी में हुई थी बदसलूकी

इससे एक महीने पहले 28 नवंबर को रावलपिंडी में सोहेल अफरीदी संग मारपीट हुई थी। वो तब अडियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने गए थे। इस दौरान पुलिस ने उनके बाल खींचे थे और जमीन पर भी गिरा दिया। इस दौरान वे रातभर धरने पर बैठे। ऐसा कहा गया कि CM सोहेल अफरीदी पर हमले की कार्रवाई सेना के आदेश पर की गई।

Advertisement

दरअसल, अफरीदी जिस समय जेल पहुंचे थे वहां पर भारी सुरक्षा तैनात थी। PTI समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। उनके वहां पहुंचने से हालात और बिगड़ गए थे।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में इस्लामी गुट ने संगीत को किया हराम घोषित, रॉकस्टार जेम्स के कॉन्सर्ट में हमला, पाकिस्तानी आतिफ असलम के कार्यक्रमों को अनुमति

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 December 2025 at 10:22 IST