ईरानी डेलिगेशन से वर्दी में मुलाकात, जेडी वेंस के स्‍वागत के लिए पहने सूट-बूट...युद्ध के बीच पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने क्यों किया ऐसा?

पूरी दुनिया की नजरें पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर जम गई हैं, जहां अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के संघर्षविराम के बाद ऐतिहासिक शांति वार्ता शुरू हो रही है।

iran US peace talks Pakistan Asim Munir Receive Iranians In Military Uniform But JD Vance In Suit
ईरानी डेलिगेशन से वर्दी में मुलाकात, जेडी वेंस के स्‍वागत के लिए पहने सूट-बूट...युद्ध के बीच पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने क्यों किया ऐसा? | Image: X

पूरी दुनिया की नजरें पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर जम गई हैं, जहां अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के संघर्षविराम के बाद ऐतिहासिक शांति वार्ता शुरू हो रही है। लेकिन इस हाई-प्रोफाइल डिप्लोमेसी के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के एक ही दिन में दो अलग-अलग लिबास (ड्रेस डिप्लोमेसी ) ने सभी का ध्यान खींच लिया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्वागत से ज्‍यादा मुनीर की यह चाल चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में मुनीर कॉम्बैट यूनिफॉर्म में दिखे, जो उनकी फौजी ताकत का प्रतीक था। लेकिन कुछ घंटों बाद जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का विमान उतरा, तो मुनीर काले सूट में नजर आए। एकदम राजनेता की तरह। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जानबूझकर की गई रणनीति थी, जो पाकिस्तान की दोहरी छवि पेश करती है।

ईरान को फौजी तेवर, अमेरिका को डिप्लोमेटिक चेहरा

रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, ईरान के 70 सदस्यीय डेलिगेशन से मिलने के लिए जंगी वर्दी चुनना मुनीर का संदेश था कि पाकिस्तान अपनी सीमाओं पर सतर्क है। याद कीजिए, 2024 में दोनों देशों के बीच मिसाइल हमलों का तनाव भूलना मुश्किल है। इससे ईरान को स्पष्ट इशारा मिला कि पाकिस्तान किसी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

Advertisement

वहीं, जेडी वेंस से मुलाकात में सूट पहनकर मुनीर ने खुद को एक परिपक्व लीडर के रूप में पेश किया। पहले भी वे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इसी अंदाज में मिले थे। अमेरिका के साथ कूटनीतिक रिश्ते मजबूत करने का यह तरीका था, जहां वे फौजी कमांडर की बजाय राजनयिक की भूमिका निभा रहे थे। रेड कार्पेट पर वैंस के साथ मुस्कुराते हुए चलना पाकिस्तान में सैन्य प्रभुत्व का खुला प्रदर्शन था।

अमेरिका को पाकिस्तान की सैन्य-सिविल सत्ता की गतिशीलता पता है, इसलिए वैंस ने विदेश मंत्री से गर्मजोशी भरी मुलाकात भी की। कुल मिलाकर, अमेरिका-ईरान वार्ता के साये में मुनीर ने अपने कपड़ों से साबित कर दिया कि इस्लामाबाद की असली सत्ता उनके हाथों में है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- नपुंसक कह चिढ़ाते थे बच्चे, गलत साबित करने के लिए गार्ड बना हैवान; UKG छात्र से कुकर्म के बाद ब्‍लेड से काटकर कर दी हत्या; ऐसे खुला राज

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड