अपडेटेड 15 February 2026 at 23:08 IST
Pakistan में इमरान खान समर्थकों का बड़ा विरोध प्रदर्शन, बलूचिस्तान में क्वेटा-चमन हाईवे किया ब्लॉक, तनाव चरम पर
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान के क्वेटा-चमन राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है। इमरान खान के समर्थक पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी आंखों की समस्या के इलाज के लिए तुरंत इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Pakistan news : बलूचिस्तान के क्वेटा-चमन राष्ट्रीय राजमार्ग को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थकों ने पूरी तरह से जाम कर दिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं और युवा विंग के सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण सड़क को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे सभी तरह की वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाए। जहां उनकी आंखों की समस्या का उचित इलाज उनके निजी चिकित्सकों की देखरेख में हो सके।
एक आंख की रोशनी हुई कम
इमरान खान की दाहिनी आंख की रोशनी में भारी कमी आई है। खबरों के अनुसार, उनकी एक आंख में लगभग 85% रोशनी चली गई है। हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान की एक आंख की रोशनी काफी कम हो चुकी है, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। यह समस्या जेल प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण हुई है।
इलाके में तनाव की स्थिति
इस ब्लॉकेड से क्वेटा और चमन के बीच आने-जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों और सामान से लदे ट्रकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। PTI समर्थकों ने घोषणा की है कि जब तक इमरान खान को शिफा हॉस्पिटल में भर्ती नहीं किया जाता, उनका यह विरोध जारी रहेगा।
Advertisement
इस दिनों पाकिस्तान में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। जहां पीटीआई और उसके सहयोगी दलों ने इमरान खान के बेहतर इलाज और रिहाई की मांग को लेकर अलग-अलग स्थानों पर सड़कें जाम की हैं और संसद के बाहर धरना दिया है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 February 2026 at 23:08 IST