अपडेटेड 3 May 2025 at 20:15 IST
खैबर पख्तूनख्वा से PoK तक, चारों तरफ से घिरा Pakistan, बलूच लिबरेशन आर्मी ने 2 शहरों पर किया कब्जा; भागे फिर रहे मुनीर-शहबाज
पाकिस्तान चौतरफा घिर गया है। PoK और अरब सागर में भारत घेर लिया है। खैबर पख्तूनख्वा में TTP हमलावार है और बलूचिस्तान में BLA ने पसीने छुड़ाए हुए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तान के लिए आतंकवाद गले की हड्डी बन गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के 'पेंच टाइट' कर दिए हैं। पाकिस्तान अब चारों तरफ से घिर गया है। एक-एक पैसे को मुहताज इस मुल्क को अब समझ नहीं आ रहा है कि इस मुश्किल से कैसे निकला जाए।
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली है। भारत ने सीमा पर घेराबंदी करने के साथ ही कई ऐसी पाबंदियां लगाई हैं, जिसके बारे में पाकिस्तान ने सोचा तक नहीं था। हर रोज भारत सरकार 'आतंकिस्तान' के खिलाफ सख्त फैसले ले रही है। पाकिस्तान अब चौतरफा घिर गया है। PoK और अरब सागर में भारत ने पाकिस्तान को घेर लिया है। खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) हमलावार है और बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पसीने छुड़ाए हुए हैं।
- खैबर पख्तूनख्वा - TTP का हमला
- बलूचिस्तान- BLA का अटैक
- PoK- भारत की घेरेबंदी
- अरब सागर - इंडियन नेवी ने घेरा
2 शहरों पर BLA का कब्जा
बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान में लगातार पाकिस्तान सेना की नाक में दम किया हुआ है। बलूच लड़ाके कभी भी पाकिस्तानी सेना को निशाना बना लेते हैं। अब खबर है कि बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के कलात और मंगोचेर शहर पर अपना कब्जा जमा लिया है। BLA के डेथ स्क्वॉड ने सरकारी परिसरों पर कब्जा कर लिया है। कुछ सैन्य और सरकारी अधिकारियों को बंधक भी बनाया है। यह BLA द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के बाद हुआ है, जिसमें एक IED हमला भी शामिल है जिसमें 10 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए थे।
BLA ने हाल के महीनों में अपना संघर्ष तेज किया है। BLA पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपने अभियानों में और भी आक्रामक हो गया है। बलूचिस्तान में BLA ने पाक फौज की चौकियां तबाह की है। पाकिस्तान सेना ने खबर को दबाने की पूरी कोशिश की है। बलूचिस्तान में इंटरनेट सेवा भी बंद की गई है। BLA ने पाक सेना के शिविर पर हमला किया है। सरकारी इमारतों पर कब्जा कर आग के हवाले कर दिया है।
Advertisement
गिलगित-बाल्टिस्तान में सेना का विरोध
इसके अलावा पाक-अफगान बॉर्डर पर TTP लड़ाके एक्टिव हैं। खैबर पख्तूनख्वा में TTP लड़ाके पाक चौकियों को निशाना बना रहे हैं। उधर गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान सेना का विरोध हो रहा है। पाकिस्तानी सेना को स्थानीय लोगों ने ही खदेड़ लिया है। जिसके बाद वहां फौजियों की तैनात बढ़ाई गई है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 May 2025 at 20:15 IST