BREAKING: पाकिस्तान से बड़ी खबर, डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 से ज्यादा लोग घायल

पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को एक बड़ा धमाका हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है

Blast in Pakistan
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका | Image: X

पाकिस्तान से एक बार फिर धमाके की खबर आई है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को एक बड़ा धमाका हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

शनिवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सड़क किनारे बने पुलिस चेकपॉइंट पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी गाड़ी में धमाका कर दिया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ। खबरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डेरा इस्माइल खान में भीषण धमाका

हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद इलाके में धुआं-धुआं नजर आ रहा है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।  इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू शुरू किया।

TTP ने हमले की जिम्मेदारी

यह धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ, जो अफगानिस्तान सीमा के नजदीक स्थित है। इस इलाके में इस्लामी चरमपंथियों की हिंसा आम बात है, जिसमें अक्सर पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है। इसी महीने डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा संबंधी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पाकिस्तानी तालिबान के हमले भी शामिल हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पहले अपना रिकॉर्ड देखो...'विदेश मंत्री का पाकिस्तान को करारा जवाब

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड