Pakistan: बलूचिस्तान में आतंकी हमला, आंतकियों ने लोगों को बस से उतारकर गोलियों से भूना; 11 की मौत

नोश्की जिले में हाईवे पर आतंकवादियों ने बस रुकवायी और बंदूक की नोंक पर 9 लोगों को किडनैप कर लिया।

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आतंकी हमला, आंतकियों ने लोगों को बस से उतारकर गोलियों से भूना; 11 की मौत
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आतंकी हमला, आंतकियों ने लोगों को बस से उतारकर गोलियों से भूना; 11 की मौत | Image: X

Big Terror Attack in Pakistan Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में  बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां के नोश्की जिले में हाईवे पर आतंकवादियों ने बस रुकवायी और बंदूक की नोंक पर 9 लोगों को किडनैप कर लिया। इन सभी 9 लोगों की लाश बाद में नजदीकी पहाड़ी इलाके में मिली। बस क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी। इसके बाद इसी हाईवे पर आतंकियों ने एक कार पर गोलीबारी की जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गयी।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि नोश्की राजमार्ग पर 11 लोगों की हत्या में शामिल आतंकवादियों को बख्शा नहीं किया जाएगा और उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों का उद्देश्य बलूचिस्तान की शांति भंग करना है।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल वक्त में मृतक के परिवारों के साथ है। अभी तक किसी भी प्रतिबंधित संगठन ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस साल हाल के हफ्तों में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

बलूचिस्तान में बढ़ने लगे आतंकी हमले

Advertisement

बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रांत में आतंकी हमले बढ़ने लगे हैं। इन हमलों में मुख्य रूप से सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रांत में हाल ही में माच शहर, ग्वादर बंदरगाह और तुरबत में एक नौसैनिक अड्डे में हुए तीन बड़े आतंकी हमलों की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली थी। इन हमलों में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था पति, छाती पर बैठ काट डाला हाथ; फोन पर बात को लेकर हुई थी झिकझिक

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड