Train Hijack: भारत ने NSG कमांडो उतार कर 26/11 हमले का दिया था जवाब... तो जानिए कितनी ताकतवार है PAK आर्मी? कैसे करेगी सामना
Train Hijack: BLA की चंगुल से पाकस्तानी सेना कैसे छुड़ाएगी अपने जवान और ट्रेन। जानें पाकिस्तानी सेना और BLA की ताकत क्या है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन हाजैक कर आर्मी के जवानों को बंधक बना लिया है। बता दें, BLA ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को अपने कब्जे में लेकर एक टनल में ले गए, जहां उन्होंने ट्रेन में सवार यात्रियों को तो छोड़ दिया लेकिन पाकिस्तान ऑर्मी के जवानों को बंधक बना लिया है। बीएलए ने पाकिस्तान के 6 जवानों की हत्या कर दी है। इसके साथ ही BLA ने अल्टीमेटम भी दे दिया है। पाकिस्तान की इस घटना को भारत के 26/11 हमले जैसा बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर पाकिस्तानी सेना इससे निपटने के लिए कितनी मजबूत है।
बता दें, जिस वक्त इस ट्रेन को बीएलए ने हाईजैक किया, उस दौरान करीब 400 यात्री सवार थे। इनमें 140 पाकिस्तानी सेना के लड़ाके भी थे। जानकारी के अनुसार महिलाओं और बच्चों समेत सभी यात्रियों को छोड़कर पाक सेना के जवानों समेत 182 लोगों को होस्टेज बना लिया गया है। बता दें, भारत के मुंबई में जब 26/11 हमला हुआ था, तो आपरेशन को सफल बनाने के लिए NSG कमांडरों को उतारना पड़ा था, लेकिन क्या पाकिस्तानी सेना इतनी ताकतवर है, कि BAL का मुकाबला कर सके? आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी आर्मी की ताकत कितनी ज्यादा है।
पाकिस्तानी सेना की क्या है ताकत?
पाकिस्तानी सेना के पास 17 लाख सैनिक हैं, 3700 से ज्यादा टैंक और 1400 सैन्य विमान हैं। वहीं 17 लाख सैनिकों में 6 लाख 54 हजार सक्रिय सैन्यकर्मी हैं। सक्रिय सैन्यकर्मियों को मामले में पाकिस्तान दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना है। पाक के सशस्त्र बलों में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के अलावा नेशनल गार्ड और सिविल सशस्त्र बल जैसे अर्धसैनिक बल शामिल हैं।
पाकिस्तान के पास 50 हजार से ज्यादा आर्ल्ड व्हीकल, 600 रॉकेट लॉन्चर, दो विध्वंसक पोत, आठ पनडुब्बी, 114 नौसिक जहाज और 387 लड़ाकू विमान हैं। पाकिस्तान की सेना के सामने आइए जानते हैं कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की ताकत क्या है।
Advertisement
क्या है BLA की ताकत?
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जब बना था, तो इसके पास 6 हजार लड़ाके थे। हालांकि, कहा जा रहा है कि अभी इसकी संख्या में गिरावट आई है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार इस वक्त BLA के पास 1,000-1,500 लड़ाके हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी जानकारी सामने आई है, कि इसके पास महज 600 लड़ाके ही रहे गए हैं। कहा जाता रहा है कि भले ही इसकी ताकत कम हुई है, लेकिन BLA अब भी पाकिस्तान के लिए खतरा बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें: जैसे ही सुरंग में पहुंची जाफर एक्सप्रेस, ट्रैक पर धमाका फिर इंजन पर फायरिंग... पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक की पूरी कहानी