Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, मुनीर की सेना पर ड्रोन से हमले, भारी तबाही
पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान सरकार ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी और चंद घंटों में ही ड्रोन हमलों से पलटवार कर दिया। सेना ने पाक के एक सैन्य किले को निशाना बनाया है। देखें हमले का VIDEO
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

भारत के पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद अब खुले संघर्ष में बदल चुका है। गुरुवार देर रात पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एक फिर एयरस्ट्राइक की। इस हवाई हमले में कुछ आम नागरिकों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई। पाकिस्तान के हमले के चंद घटों बाद ही अफगानिस्तान ने पलटलवार कर दिया। अफगानिस्तानी सेना ड्रोन के जरिए पाक के एक सैन्य किले को निशाना बनाया।
पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान सरकार ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी और कुछ ही घंटों में ड्रोन हमलों से पलटवार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कोहाट मिलिट्री फोर्ट्रेस को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं। इस ऑपरेशन में खास तौर पर उस किले को निशाना बनाया गया, जिसका कथित तौर पर कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना इस्तेमाल कर रही थी।
अफगानिस्तान ने कोहाट मिलिट्री फोर्ट को बनाया निशाना
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तालिबान की सेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित कोहाट मिलिट्री फोर्ट को निशाना बनाया। यह फोर्ट पाकिस्तानी सेना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहीं से पराचिनार, सड्डा, खैबर और कुर्रम एजेंसी जैसे सीमावर्ती इलाकों में सैन्य अभियान और रसद की व्यवस्था संचालित होती है। साथ-साथ विवादित डुरंड लाइन के आस-पास के क्षेत्रों को सैन्य लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल सहायता देने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा था।
अफगानिस्तान ने दिया मुनीर को मुंहतोड़ जवाब
रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले के दौरान कई रणनीतिक ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। सैन्य किले से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित युद्ध कमांड सेंटर और किले के कमांडर के कार्यालय पर भी कथित तौर पर ड्रोन हमले किए हैं। किले के परिसर के भीतर स्थित सैन्य आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ हथियारों और गोला-बारूद के गोदाम को टारगेट किया गया है।
Advertisement
पाकिस्तान ने काबुल समेत इन शहरों पर की थी बमबारी
अफगान रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अफगान क्षेत्र में की गई बमबारी के सीधे जवाब में की गई है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका समेत देश के कई हिस्सों में भीषण हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने कंधार हवाई अड्डे के पास निजी एयरलाइन काम एयर के फ्यूल डिपो को भी निशाना बनाया।
यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब ईरान-इजरायल जंग की वजह से कई देशों में तेल का संकट बना हुआ है। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अब देखना होगा कि मुनीर की सेना इन हमलों के जवाब में क्या कदम उठाती है।