अपडेटेड 2 March 2026 at 08:07 IST
अफगानिस्तान का पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर हवाई हमला, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत ने ब्रह्मोस से किया था तबाह
Attack on Noor Khan Airbase: पाकिस्तान से जारी संघर्ष के बीच अब तालिबान ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाने का दावा किया है। अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान की किसी भी हरकत का तुरंत, निर्णायक और सही जवाब दिया जाएगा।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Afghanistan-Pakistan news: दुनिया के कई देशों में इस वक्त उथल-पुथल जारी है। एक ओर मिडिल ईस्ट में भीषण जंग छिड़ गई है। दूसरी तरफ भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी आमने-सामने हैं। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले बोल रहे हैं। इस बीच अब तालिबान ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है, जिसमें रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी एयरफोर्स का महत्वपूर्ण एयर बेस नूर खान भी शामिल है। पिछले साल मई में पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने भी ब्रह्मोस मिसाइल से नूर खान एयर बेस को निशाना बनाया था।
तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बताया रविवार (1 मार्च) को किए गए हवाई हमलों पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन हमलों की पुष्टि नहीं की।
अफगानिस्तान ने किया हमलों का दावा
तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने मुताबिक नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री की एयर फोर्स ने पाकिस्तान में जरूरी मिलिट्री ठिकानों पर सटीक और कोऑर्डिनेटेड हवाई ऑपरेशन किए। इन हमलों में पाकिस्तान के मिलिट्री साइट्स को निशाना बनाया, जिसमें रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, क्वेटा (बलूचिस्तान) में 12वें डिवीजन हेडक्वार्टर, खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप शामिल हैं।
‘किसी भी हरकत का तुरंत, निर्णायक और…’
रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि शुरुआती अंदाजे के आधार पर इन हमलों से टारगेट को काफी नुकसान हुआ। ये ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना के काबुल, बगराम समेत दूसरे इलाकों में हाल की हवाई घुसपैठ के जवाब में किए गए। इस बात पर जोर देना चाहिए कि हमारे एयरस्पेस का कोई और उल्लंघन या दुश्मन पाकिस्तानी लोगों की तरफ से हमला करने की किसी भी हरकत का तुरंत, निर्णायक और सही जवाब दिया जाएगा।
Advertisement
पाकिस्तान ने 415 तालिबान लड़ाके मारने का किया दावा
इस बीच पाकिस्तान ने सैन्य ऑपरेशन में 415 अफगान तालिबान लड़ाके मारे जाने का दावा किया है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा कम से कम 182 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया गया है और 31 अन्य पर कब्जा कर लिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में 185 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें भी नष्ट कर दी गई हैं। वहीं, अफगानिस्तान में 46 स्थानों को हवाई हमलों से प्रभावी ढंग से निशाना बनाया गया है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 08:07 IST