Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में 400 यात्रियों से भरी ट्रेन हाइजैक, बलूचों की धमकी- सेना ने किया ऑपरेशन तो होगा कत्लेआम

Pakistan: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे लोगों को बंधक बनाया है। जाफर एक्सप्रेस ट्रेन बलूचिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही थी।

quetta peshawar jaffar express train hijack
पाकिस्तान में 400 यात्रियों से भरी ट्रेन हाइजैक | Image: X

Pakistan Jaffar Express Hijack: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। जाफर एक्सप्रेस ट्रेन बलूचिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही थी, जिसमें करीब 400 यात्री सवार बताए गए। जानकारी आई है कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सभी लोगों को बंधक बना लिया है और पाकिस्तानी सेना को भी कार्रवाई करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।

जानकारी सामने आई कि बलूचिस्तान के माच इलाके में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पेशावर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन पर गोलीबारी की। उसके बाद ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया और लोगों को बंधक बना लिया। बीएलए ने लोगों का कत्लेआम करने की धमकी भी दी है। बीएलए ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना ने कोई सैन्य कार्रवाई करने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और सभी सैकड़ों बंधकों को मार दिया जाएगा।

हमले में ट्रेन के पायलट समेत कई लोग घायल

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक दिया। हमले में ट्रेन के पायलट समेत कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद आसपास के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।  क्वेटा से पेशावर जाने वाली दूसरे ट्रेन को भी कैंसिंल कर दिया गया है। रेलवे विभाग ने लोगों के रेस्क्यू के लिए एक दूसरी ट्रेन को अभी घटनास्थल पर भेजा है। इसके अलावा पाकिस्तानी सुरक्षा बल इलाके की ओर बढ़ रहे हैं।

अक्टूबर में ही शुरू हुई थी क्वेटा और पेशावर के बीच ट्रेन

पाकिस्तान रेलवे ने सुरक्षा कारणों से क्वेटा और पेशावर के बीच जाफर एक्सप्रेस का कुछ समय तक परिचालन बंद रखा था। हालांकि पिछले साल पाकिस्तान रेलवे की तरफ से डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक निलंबन के बाद 11 अक्टूबर से क्वेटा और पेशावर के बीच ट्रेन सेवाओं को बहाल करने की घोषणा की गई। इसके लगभग 5 महीने बाद ही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहाड़ी इलाके के चलते अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की गंभीरता और आतंकवादी तत्वों की संभावना का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक्स पर अटैक के क्या है संकेत, साइबर वर्ल्ड वार की हो गई शुरुआत?

Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड