हाफिज सईद के बेहद करीबी लश्कर कमांडर अफरीदी की हत्या, पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने किया ढेर
Pakistan: अज्ञात हमलावरों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी को गोलियों से भूनकर मार डाला है। यह घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का बताया जा रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर मार डाला है। शेख यूसुफ अफरीदी को हाफिज सईद का खास आदमी माना जाता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावरों ने उस पर दनादन गोलियां बरसाईं और बचने का मौका तक नहीं दिया। गोलियों से भूनने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार शेख यूसुफ अफरीदी लंबे समय से कई आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रहा था। यह पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का एक अहम चेहरा भी था और वह वहां ब्रांच हेड के रूप में काम भी करता था। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
यूसुफ अफरीदी के ऊपर दनादन गोलियां चली
रिपोर्ट्स के अनुसार शेख यूसुफ अफरीदी पर अज्ञात हमलावरों ने दनादन गोलियां बरसाईं। हमले की तेजी ऐसी थी कि यूसुफ अफरीदी को संभलने या बचने का मौका तक नहीं मिला। गोलियों से भूनने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके तलाश में सुरक्षा एजेंसियां जुट चुकी है।
लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का अहम चेहरा था
बताया जा रहा है कि शेख यूसुफ अफरीदी खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का एक अहम चेहरा था। वो कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका था। इसके अलावा, वो पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा का ब्रांच हेड भी था।
Advertisement
जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वहीं, इस घटना को लेकर अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां इसे टारगेट किलिंग के एंगल से भी देख रही हैं और मामले जांच में जुट गई है।