BREAKING: तेज भूकंप के झटकों से कांपी इस देश की धरती, 6.3 की तीव्रता के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
गुरुवार, 16 जुलाई को न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई। तेज भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

New Zealand Earthquake: गुरुवार, 16 जुलाई को न्यूजीलैंड (दक्षिणी आइलैंड) के पश्चिमी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र ते अनाउ से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में बताया गया, जो कि पर्यटन के लोकप्रिय स्थल फियोर्डलैंड का प्रवेश द्वार माना जाता है। तेज भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।
सुनामी की चेतावनी जारी की गई
भूकंप के तेज झटके के बाद न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को समुद्र तट और तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की है। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना अभी तक नहीं आई है।
तटीय इलाकों में दहशत का माहौल
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई। वहीं, बताया जा रहा है कि भूकंप ते आनु के अलावा, मिलफोर्ड साउंड, क्वीन्सटाउन, लम्सडेन, टुआटापेरे, वनाका, एलेक्जेंड्रा, रॉक्सबर्ग, गोर, इन्वरकार्गिल, हास्ट, रैनफर्ली, बालक्लुथा, ट्विज़ेल शहर के अलावा आस-पास के इलाकों में महसूस किया गया होगा। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है।
गुजरात की धरती भी कांपी
न्यूजीलैंड के अलावा, गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 मिनट के अंतराल में दो लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुजरात में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 और 3.2 दर्ज की गई। हालांकि, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।