'थर्ड वर्ल्ड वॉर में बदलेगा ईरान युद्ध, ट्रंप पर हमला और फिर देंगे इस्तीफा'... 'नई बाबा वेंगा' ने जंग को लेकर की सनसनीखेज भविष्यवाणी

Selina Avalon: नई बाबा वेंगा के नाम से मशहूर सेलिना एवलॉन की भविष्यवाणियों ने चौंका दिया है। उन्होंने ईरान के भविष्य, तीसरे विश्व युद्ध, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं।

Prediction
नई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां | Image: Republic

World Predictions: दुनिया इस वक्त तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग दिन पर दिन खतरनाक रूप लेती जा रही है। यह युद्ध किस मोड़ पर आकर खत्म होगा, ये इस वक्त कोई नहीं कह सकता। जंग के बीच 'न्यू बाबा वेंगा' के नाम से मशहूर ब्रिटिश साइकिक और ज्योतिषी सेलिना एवलॉन ने कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की है।

इससे पहले सेलिना एवलॉन ने पोप फ्रांसिस की मृत्यु और अक्टूबर 2022 में लिज ट्रस के इस्तीफे की भविष्यवाणी कर सुर्खियां बटोरी थी। अब उन्होंने अमेरिका-इजरायल और ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बारे में कुछ परेशान करने वाले दावे किए हैं।

तीसरे विश्व युद्ध जैसी बनेगी स्थिति

Irish मिरर की रिपोर्ट सेलिना एवलॉन ने इजरायल और ईरान युद्ध को लेकर भविष्यवाणी की है कि यह जंग और बदतर होगी और 'वर्ल्ड वॉर 3' जैसी स्थिति बन जाएगी। 'नई बाबा वेंगा' ने दावा किया कि उन्होंने खामेनेई की हत्या की भविष्यवाणी की थी और यह भी कहा था कि उत्तराधिकारी उन्हीं के वंश से होगा।

ईरान में आगे क्या होगा? 

उन्होंने कहा, “ईरान के मामले में मैंने भविष्यवाणी की थी कि खामेनेई की हत्या होगी और अमेरिकी सेना उन तक पहुंच जाएगी। फिर खामेनेई का उत्तराधिकारी आएगा जो तानाशाही वाली व्यवस्था लाएगा। यह ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी। मुझे नहीं पता कि वह कितने समय तक चलेगा, लेकिन उसके बाद एक और आएगा जो तानाशाही शैली का ही होगा, लेकिन वह देखने में युवा लगेगा।”

Advertisement

सेलिना की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरे सर्वोच्च नेता का रूप-रंग 'युवा' होगा। उनमें 'कुछ हद तक नेपोलियन जैसे' गुण होंगे। यह नेता ऐसा व्यक्ति होगा जो अमेरिका से 'प्रतिशोध' लेगा।

ट्रंप को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर भी भविष्यवाणी की। सेलिना के मुताबिक, यह डोनाल्ड ट्रंप का "war leader" बनने का दौर है।उन्होंने यह भी दावा किया कि ट्रंप पर एक और जानलेवा हमला होगा। उन्हें स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ना पड़ेगा। उनके बाद जेडी वेंस अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे।

Advertisement

सेलिना ने भविष्यवाणी की है कि अप्रैल 2026 में एक बड़ी 'ग्रेट अवेकनिंग' (महान जागृति) आएगी। उन्होंने कहा कि  मुझे लगता है कि अमेरिका और इजराइल के साथ एक नया साम्राज्य बनेगा, लगभग रोमन साम्राज्य। युद्ध समाप्त हो जाएगा और वे पुनर्निर्माण करेंगे।

सेलिना ने 11 साल की उम्र से ही भविष्यवाणियां करना शुरू कर दिया था। वह अपनी खुद की मान्यताओं का पालन करती हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल अपने व्यक्तिगत अनुभवों पर भरोसा करती हैं।

यह भी पढ़ें: Iran: 'युद्ध की कीमत चुकानी पड़ती है...', होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से तगड़ा टैक्स वसूल रहा ईरान, उल्टा पड़ रहा ट्रंप का दांव?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड