Nepal Flood: 149 भारतीयों का रेस्क्यू, 320 से अभी भी संपर्क नहीं, अब तक 579 की मौत, क्या है ताजा हालात?

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 579 हो गई है। इस त्रासदी में लगभग दो हजार के आसपास लोग लापता है। वहीं, अभी तक 149 भारतीयों का रेस्क्यू किया जा चुका है और करीब 320 से अभी भी संपर्क नहीं हो पाई है।

Nepal flood death toll rises to 579 missing count surges
Nepal Flood: 149 भारतीयों का रेस्क्यू, अब तक 579 मौतें, क्या है ताजा हालात? | Image: ANI

Nepal Flood: नेपाल में आई भयावह त्रासदी के बाद देश में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। बुधवार, 26 अगस्त को नेपाल के रसुवागढ़ी जिले में नेपाल-चीन बॉर्डर के पास भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जल प्रवाह (फ्लैश फ्लड) अपने साथ सब कुछ बहा ले गई।

नेपाल जलप्रलय में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। नेपाल की नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 579 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग दो हजार के आसपास लापता है। वहीं, इस त्रासदी का शिकार भारत द्वारा अभी तक 149 भारतीयों नागरिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि 320 से अभी भी कोई संपर्क नहीं हो पाई है।

करीब 2 हजार लोग लापता, 579 की मौत

नेपाल में आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को तेज़ी से बढ़ी और कुछ ही घंटों में 41 बढ़कर 579 हो गई। नेपाल की नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) द्वारा शुक्रवार को लोकल टाइम के हिसाब से शाम 7 बजे जारी किए गए लेटेस्ट सर्च, रेस्क्यू और रिलीफ अपडेट के मुताबिक, अब तक 579 लाशें बरामद की जा चुकी हैं, जबकि 101 घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, करीब 2 हजार से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

149 भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू

नेपाल जलप्रलय में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है, तो दूसरी तरफ भारत के लिए आज राहत की खबर मिली है। सबसे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया कि पहले 21 और बाद में 63 भारतीयों को नेपाल से सुरक्षित बचा लिया गया है।

Advertisement

वहीं, शुक्रवार को रात होते-होते खबर आई कि अब तक 149 भारतीयों नागरिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा बयान में कहा गया कि चीन की तरफ 400 भारतीय सुरक्षित हैं।

320 भारतीय नागरिकों से कोई संपर्क नहीं

शूकवार को विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'जहां तक ​​उन लोगों की बात है, जिनसे हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं या जो लापता हैं, तो इस समय यह आंकड़ा 320 है। भारतीय मूल के करीब 100 लोग भी हैं जिनसे संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं, नेपाल बाढ़ त्रासदी में तमिलनाडु के 21 भारतीय कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री भी फंसे थे, जो शुक्रवार, 28 अगस्त दिल्ली पहुंच गए हैं।

Advertisement

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर

नेपाल का बचाव अभियान एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गया है। 15,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी, दर्जनों हेलीकॉप्टर और कई एजेंसियों की टीमें लापता लोगों का पता लगाने, बचे हुए लोगों को निकालने और बाढ़ से तबाह हुए समुदायों तक राहत पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: 'बाढ़ मुझसे 100 मीटर दूर थी, भगवान ने मेरी मदद की वरना...', नेपाल त्रासदी से बचकर भारत पहुंचे तीर्थयात्री ने बयां की खौफनाक दास्तां
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड