गर्लफ्रेंड ने मारी सिर में गोली, फिर बड़ी बहन के साथ किए लाश के टुकड़े, बेटी के साथ मिलकर लगाया ठिकाने, सूटकेस में मिला धड़

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भयानक अपराध हुआ। 53 साल के विकलांग विन्सेंट गुड की गर्लफ्रेंड और केयरगिवर लिजा रिडले ने सिर में गोली मार दी। फिर उसके परिवार ने लाश के टुकड़े करके सूटकेस में भरकर सड़क पर फेंक दिया। इस क्रूर हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया।

most brutal crime A caring woman shot her disabled lover then family dismembered body and threw it into a suitcase
सांकेतिक फोटो | Image: Grok

Crime News: अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में एक ऐसा बर्बर हत्या को अंजाम दिया, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। पूरा परिवार मिलकर अपराध छुपाने में लगा था। यहां एक एक विकलांग आदमी की हत्या कर दी गई, उसकी लाश को टुकड़ों में काटा गया और सूटकेस में भरकर सड़क पर फेंक दिया गया।

यह अपराध इसलिए और भी ज्यादा डरावना है क्योंकि हत्या करने वाली औरत पीड़ित की देखभाल करती थी और उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। उसके पूरे परिवार ने मिलकर इस अपराध को छुपाने में मदद की। हत्या मई 2026 के शुरू में हुई थी, विन्सेंट के लाश हत्या के करीब दो हफ्ते बाद बरामद हुई।

पीड़ित का नाम विन्सेंट गुड था। 53 साल के विन्सेंट गुड फिलाडेल्फिया के नॉर्थईस्ट इलाके में रहते थे। विन्सेंट विकलांग थे, उसका एक हाथ कलाई के ऊपर से कटा हुआ था और बायां पैर घुटने के नीचे से कटा हुआ था। वह व्हीलचेयर पर चलते-फिरते थे। उसकी देखभाल के लिए सरकार से पैसे मिलते थे। पड़ोसी बताते हैं कि वह मजाकिया और अच्छे इंसान थे, लेकिन घर में अक्सर झगड़े होते थे।

आरोपी कौन-कौन हैं?

मुख्य आरोपी है 53 साल की लिजा रिडले। वह विन्सेंट की पेड केयरगिवर (सैलरी लेकर देखभाल करने वाली) थी और उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। लिजा और विन्सेंट एक ही घर में रहते थे। लिजा के साथ उसके परिवार के तीन सदस्य भी शामिल थे

Advertisement
  • उसकी बड़ी बहन बर्नाडेट रिडले (55 साल)
  • उसकी बेटी लिजा रॉबिन्सन (32 साल)
  • बेटी का बॉयफ्रेंड ग्नेयस डेनियल्स (33 साल)
  • दोनों बहनों ने लाश को टुकड़ों में काटा

पुलिस और डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के मुताबिक, लिजा रिडले ने विन्सेंट को घर में ही पहले सिर में कई गोली मारी। गोली मारने के बाद लाश को लिजा ने अकेले ठिकाने नहीं लगाया किया। उसने अपनी बड़ी बहन बर्नाडेट को बुलाया। दोनों ने मिलकर विन्सेंट की लाश को टुकड़ों में काट दिया। लाश को प्लास्टिक के बैग में भरकर सूटकेस में डाला गया।

सूटकेस में लाश का धड़

फिर 21 मई की सुबह लिजा ने एक राइड शेयर (Lyft) बुक किया। वह सूटकेस लेकर केंसिंगटन इलाके की 600 ब्लॉक ईस्ट हिल्टन स्ट्रीट पर गई। वहां सूटकेस को सड़क किनारे फेंक दिया। 22 मई को एक व्यक्ति जो पुराना लोहा और स्क्रैप मेटल इकट्ठा करता था, वह सूटकेस के पास से गुजर रहा था। उसे तेज बदबू आई। उसने सूटकेस खोला तो अंदर लाश का धड़ मिला। पुलिस को तुरंत बुलाया गया। बाद में लाश के बाकी टुकड़े भी प्लास्टिक बैग में मिले।

Advertisement

पुलिस ने विन्सेंट के घर जाकर जांच की। लिजा ने पहले झूठ बोला, लेकिन बाद में सब कुछ कबूल कर लिया। उसने माना कि उसने गोली मारी थी। परिवार ने घर साफ किया, सबूत छिपाए और लाश फेंकने में मदद की। यह मामला फिलाडेल्फिया पुलिस के लिए भी शॉकिंग था। पुलिस का कहना है कि हो सकता है पैसे के लालच में यह किया गया हो, क्योंकि विन्सेंट के सोशल सिक्योरिटी पैसे लिजा को मिलते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या का मास्टमाइंड दिनेश यादव गिरफ्तार, सपा से है कनेक्शन

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड